मंत्री गोरे मामले में तांत्रिक की हुई एंट्री, महिला को पैसे ऐंठने की देता था सलाह, दिल्ली से धराया
मंत्री जयकुमार गोरे से जबरन पैसों की वसूली कर रही महिला ने पुलिस के सामने बड़ा दियान दिया है। जबरन वसूली मामले में आरोपी महिला ने पुलिस के सामने कबूल किया ये उसने तांत्रिक के कहने पर किया।
- Written By: प्रिया जैस
जयकुमार गोरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे से जबरन वसूली मामले में नया मोड़ आ गया है। सतारा की वडूज पुलिस की एक टीम ने देश की राजधानी से एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मंत्री जयकुमार गोरे से पैसों की मांग करनेवाली महिला उक्त तांत्रिक से सलाह लेकर ही काम करती थी और उसने मंत्री गोरे वसूली के संदर्भ में भी तांत्रिक से सलाह ली थी। इसलिए जबरन वसूली के इस मामले में कई और लोगों की संलिप्तता की आशंका बढ़ गई है।
सोलापुर के पालक मंत्री जयकुमार गोरे पर एक महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला ने कहा था कि मंत्री जयकुमार गोरे उसे आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भेजते हैं। मंत्री जयकुमार गोरे पर महिला के उक्त आरोप से महायुति सरकार मुश्किलों में घिर गई थी लेकिन इसी बीच आरोप लगाने वाली महिला को पुलिस ने मंत्री से जबरन वसूली के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार करके पूरा मामला ही पलट दिया था।
उक्त महिला के साथ पुलिस ने शिवसेना (शिंदे गुट) से जुड़े अनिल सुबेदार और तुषार खरात नामक एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, पत्रकार खरात को जमानत मिल गई है। लेकिन जबरन वसूली मामले में अब दिल्ली के एक तांत्रिक की एंट्री से रहस्य बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: तेज हवाओं और बिजली के साथ बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी, जानें आज का नागपुर का मौसम
Maharashtra Weather: 15 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
SKNL बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, रायगढ़ में 60 करोड़ की संपत्ति जब्त; क्या है पूरा मामला?
‘भाजपा को शासन नहीं, खुद की सत्ता प्यारी है’, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला
तय था तांत्रिक का हिस्सा
वडूज पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि आरोपी महिला किसी तांत्रिक से मार्गदर्शन लेती थी। इस जानकारी को खंगालने के दौरान पता चला कि दिल्ली का एक तांत्रिक संबंधित महिला की मदद कर रहा है। इसके बाद दिल्ली पहुंची वडूज पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाकर मथुरा के पास से अशोक शर्मा नामक तांत्रिक को हिरासत में लिया है। आरोपी तांत्रिक ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने संबंधित महिला को मंत्री जयकुमार गोरे से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की सलाह दी थी तथा एक करोड़ रुपये की फिरौती में से कुछ हिस्सा उसे भी मिलने वाला था।
