महाराष्ट्र के खेल मैदानों पर अब CCTV, चेंजिंग रूम और टॉयलेट अनिवार्य; डिप्टी CM सुनेत्रा पवार का बड़ा फैसला!
Maharashtra New Sports Policy: महाराष्ट्र सरकार ने खेल नीति में बड़ा बदलाव किया है। डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मैदानों पर सीसीटीवी और चेंजिंग रूम अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: आकाश मसने
बैठक में मौजूद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा व अन्य अधिकारी (सोर्स: एक्स@SunetraA_Pawar)
Sunetra Pawar Sports Decision: महाराष्ट्र में महिला एथलीटों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और उत्साहवर्धक माहौल देने के लिए राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य की उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में बुधवार को मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में डिप्टी सीएम ने राज्य के हर खेल के मैदान पर महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आदर्श शौचालय, चेंजिंग रूम, पर्याप्त लाइटिंग और CCTV कैमरे अनिवार्य करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की महिला एथलीट विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें एक सुरक्षित, सम्मानजनक और उत्साहवर्धक माहौल, खेल मैदानों के विकास के लिए एक राज्य-स्तरीय एकीकृत नीति तैयार की जानी चाहिए।
महिला एथलीटों को प्रोत्साहित करने लागू होगी योजनाएं
सुनेत्रा पवार ने यह भी कहा कि राज्य में महिला एथलीटों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई योजनाएं लागू कर रही हैं। महिलाओं को एक सुरक्षित और सक्षम माहौल प्रदान करने के लिए आवश्यक सुविधाएं और प्रावधान किए जा रहे हैं। खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सक्षम बुनियादी ढांचा, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रणाली, वित्तीय सहायता, पोषण, कोचों का मार्गदर्शन, सुरक्षित माहौल और सामाजिक स्वीकृति अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा भारी! कैप्टन भरत भारद्वाज के वायरल वीडियो पर एक्शन की तैयारी में इंडियन आर्मी
नागपुर में कलेक्टर कुमार आशीर्वाद बोले- दिव्यांगों के लिए 5% निधि खर्च करें ग्राम पंचायतें
नासिक के संजय सोनवणे को सड़क सुरक्षा शोध के लिए मिलेगी मानद डॉक्टरेट; कुंभ मेला 2027 के लिए बनाई विशेष योजना
नागपुर की सुरक्षा भगवान भरोसे? फायर विभाग में कर्मचारियों का अभाव; बढ़ सकती हैं आपदा प्रबंधन की चुनौतियां
सन २०२६ च्या अर्थसंकल्पीय अधिवेशनात राज्यातील क्रीडांगणांवर महिला खेळाडूंसाठी स्वच्छतागृहांची सुविधा उपलब्ध करून देण्याबाबत विचारण्यात आलेल्या तारांकित प्रश्नावरील आश्वासनाच्या अनुषंगानं आज संबंधित विभागांच्या अधिकाऱ्यांसोबत सविस्तर आढावा बैठक घेतली. महाराष्ट्रातील महिला खेळाडू… pic.twitter.com/HsTlMZ6oLl — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) June 3, 2026
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने यह भी निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग राज्य के सभी खेल के मैदानों पर महिला खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आपसी तालमेल से कार्य करें, तथा इस संबंध में एक कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
यह भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे बड़ा तैरता शहर! 1.25 लाख करोड़ का Freedom Ship, जहाज पर घर से एयरपोर्ट तक सब कुछ; देखें Video
खेल के मैदानों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता से महिला एथलीटों की भागीदारी और प्रदर्शन, दोनों में महत्वपूर्ण सुधार होगा। इसी उद्देश्य से, राज्य भर के सभी खेल के मैदानों में आवश्यक सुविधाएं निर्मित करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने और उसके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, विधायक मिलिंद नार्वेकर, विधायक चित्रा वाघ, सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वी राधा, खेल विभाग के प्रधान सचिव रणजीत सिंह देओल, उपमुख्यमंत्री के सचिव डॉ. राजेश देशमुख, कोंकण संभाग की आयुक्त रूबल अग्रवाल, खेल और युवा सेवा विभाग के आयुक्त दीपक सिंगला, बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अविनाश ढाकने और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
