Sunetra Pawar की जल्द शपथ पर महायुति में ही उठे सवाल, शिवसेना शिंदे गुट नाराज
Ajit Pawar के निधन के 3 दिन बाद सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर महायुति में ही विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना शिंदे गुट के मंत्रियों ने शपथ की जल्दबाजी पर सवाल उठाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Uday Samant On Sunetra Pawar Oath Ceremony: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के सिर्फ तीन दिन बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डीसीएम पद की शपथ दिलाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। महायुति सरकार में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना शिंदे गुट के मंत्रियों ने भी इस पर नाराजगी जताई है।
उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि लोग यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर शपथ ग्रहण समारोह इतनी जल्दी क्या थी। एक अन्य मंत्री संजय शिरसाट ने भी कहा है कि अजित पवार के निधन के तुरंत बाद जल्दबाजी में सुनेत्रा को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाना, लोगों को पसंद नहीं आया।
मैं सिर्फ लोगों की भावनाओं को व्यक्त कर रहा हूं। इसे लेकर किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। सामंत ने कहा कि सुनेत्रा पवार को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाए जाने को लेकर उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के मन में सवाल यह कि आखिर इतनी जल्दबाजी में ऐसा किसने करवाया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
बिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक नेटवर्क! BARC टेक्नीशियन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी ID से सेटिंग
मुझे भरोसा है कि सुनेत्रा पवार जरूर अजित पवार की विरासत को बढ़ाएंगी। संजय शिरसाट ने कहा कि लोगों को यह समझ नहीं आया कि घटना के तुरंत बाद जल्दी में शपथ ग्रहण समारोह क्यों होना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- नागपुर से सोलापुर तक महापौर चुनाव परिणाम घोषित, मुंबई में आज होगा फैसला
रामदास कदम का तटकरे पर कड़ा प्रहार
शिवसेना शिंदे गुट के सीनियर नेता रामदास कदम ने अपने सहयोगी राकां प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि तटकरे ने सुनेत्रा पवार को डीसीएम पद की शपथ लेने के लिए मजबूर कर दिया। अगर 10 दिन बीत जाते तो क्या होता, कदम ने तटकरे विश्वासघाती करार देते हुए कहा कि जिन नेताओं ने तटकरे को पालने-पोसने का काम किया, प्रदेश अध्यक्ष उन्हीं नेताओं को खत्म करने का काम किया है।
