नागपुर रेलवे (फाइल फोटो) 
मुंबई

समर स्पेशल ट्रेनों की सौगात: गर्मियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-पुणे से नागपुर के लिए 8 नई एक्सप्रेस शुरू

Pune Nagpur Special Train: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई और पुणे से नागपुर के लिए 8 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai Nagpur Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है।

मुंबई और पुणे से नागपुर के बीच 8 समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे खासकर छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से नागपुर के बीच 2 फेरे संचालित किए जाएंगे। ट्रेन संख्या 01021 स्पेशल 3 अप्रैल को रात 00:55 बजे एलटीटी से रवाना होकर उसी दिन 15:45 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन 01022 स्पेशल नागपुर से 20:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:45 बजे एलटीटी पहुंचेगी। यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

पुणे-नागपुर के बीच भी मिलेगी सुविधा

पुणे से नागपुर जाने वाले यात्रियों के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 01467 स्पेशल 3 अप्रैल को पुणे से दोपहर 15:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं, 01468 स्पेशल 4 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे नागपुर से रवाना होकर रात 23:30 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टेशनों पर रुकेगी।

24 मार्च से शुरू होगा आरक्षण

इन समर स्पेशल ट्रेनों के लिए आरक्षण प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट बुक कर सकते हैं।

भीड़ नियंत्रण में मिलेगी मदद

रेलवे के इस फैसले से गर्मियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक और सुगम बनेगी।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO