Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी के प्रेजेंटेशन के बाद अबू आजमी का बड़ा दावा, वोटर लिस्ट को लेकर कर दी ये मांग

Maharashtra News: समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति पक्षपाती रवैया अपनाने की आलोचना की और महाराष्ट्र की मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगाया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 08, 2025 | 03:54 PM

सपा नेता अबू आजमी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Abu Azmi News: महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक की वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में कथित तौर पर हो रही गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को प्रेजेंटेशन दिया और गंभीर आरोप लगाए। इसके एक दिन बाद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबू आजमी ने निर्वाचन आयोग पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रति पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। आजमी ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप भी लगाया। उन्होंने इस दौरान मतदाता सूचियों का ऑडिट कराने की मांग की।

सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पिछले साल चुनाव से 6 महीने पहले मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए थे और फिर उन्हें हटाकर इसमें गैर-निवासियों के नाम दर्ज कर दिए गए।

अबू आजमी ने मतदाता सूचियों का तत्काल ‘ऑडिट’ कराने की मांग की। साथ ही इसमें और अधिक विसंगतियों को रोकने के लिए जल्द सुधार की मांग की। महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए अबू आजमी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट सहित कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की हार इसी हेरफेर के कारण हुई।

सम्बंधित ख़बरें

MNS में फूट की खबरों पर संदीप देशपांडे का खंडन, बोले-पार्टी के प्रति निष्ठावान हूं

ई-केवाईसी की तकनीकी खामी से वंचित न हों आंगनवाड़ी महिलाएं, लाडली बहन योजना की मांग तेज

Mumbai: नगर निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को छुट्टी, मुंबई-पुणे समेत 29 शहरों में लागू

प्याज में अनिश्चितता, टमाटर ने दी राहत: अंतिम सीजन बना वरदान, किसानों के चेहरे खिले

सपा नेता आजमी ने कहा कि लोगों को निर्वाचन आयोग की गलत कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा। उन्होंने ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया।

राहुल गांधी ने दिया प्रेजेंटशन

बता दें कि एक दिन पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में कथित तौर पर हो रही गड़बड़ियों को लेकर प्रजेंटेशन दिया। मीडिया के सामने इस प्रजेंटेशन के जरिए उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक की वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:- मंत्रियों की मनमानी पर लगाएं लगाम,दिल्ली में शिंदे को पड़ी डांट, महाराष्ट्र में मचेगा कोहराम!

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद, हमारी शंकायें पुख्ता हो गईं कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन से पढ़ी जा सकने वाली मतदाता सूची उपलब्ध न कराने से हमें यकीन हो गया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलीभगत करके महाराष्ट्र चुनाव में चोरी की है।

राहुल ने कहा कि कर्नाटक में एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग बूथों की मतदाता सूची में मौजूद है। कई जगहों पर सूची में लोगों की तस्वीरें ही नहीं हैं। कई जगहों पर फर्जी पते लिखे गए हैं।

Sp leader abu azmi claims manipulation of voter list in maharashtra demands audit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2025 | 03:54 PM

Topics:  

  • Abu Azmi
  • Election Commission of India
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.