मध्य रेलवे के इस स्टेशन पर भी शुरू होगी स्लीपिंग पॉड्स सेवा
- Written By: प्रभाकर दुबे
मुंबई: सेन्ट्रल रेलवे (Central Railway) के मुख्यालय सीएसएमटी स्टेशन (CSMT Station) पर यात्रियों के लिए स्लीपिंग पॉड्स सेवा (Sleeping Pods Service) शुरू होने जा रही है। मुंबई डिवीजन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी जून माह से स्लीपिंग पॉड्स (पॉड होटल) शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर में पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुंबई सेन्ट्रल स्टेशन (Mumbai Central Station) पर स्लीपिंग पॉड्स सेवा की शुरुआत की गई थी।
सीएसएमटी परस्लीपिंग पॉड्स निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी नमः इंटरप्राइजेस को दिया गया है। इसके लिए कंपनी लाइसेंस शुल्क की रूप में 10,07,786/ हर साल देगी। पांच साल की अवधि के लिए रेलवे को 55.68 लाख रूपए मिलेंगे। अनुबंध के तहत लाइसेंसधारी यात्रियों के लिए सीएसएमटी में 131.61 वर्ग मीटर में पॉड्स विकसित करेगा।
क्या है स्लीपिंग पॉड्स सुविधा
स्लीपिंग पॉड्स कॉन्स्पेट की शुरुआत जापान में हुई थी, ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी पसंद किया जाता है। जिसमें महंगे होटलों की तुलना में यात्रियों को कम दर पर 12 घंटे से 24 घंटे तक रहने की जगह मिल जाती है। स्लीपिंग पॉड्स सेवा से सबसे ज्यादा फायदा उन यात्रियों को होगा, जो लंबी यात्री के बाद स्टेशन पर आकर रुकते हैं या वे यात्री जो ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर इंतजार करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले पर बड़ा एक्शन; सीएम फडणवीस ने दिए पिछले 5 वर्षों के ऑडिट के आदेश
कैप्सूल के आकार में बेड
स्लीपिंग पॉड्स सर्विस में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कैप्सूल के आकार में बेड मिलता है। खास कॉन्सेप्ट के माध्यम से लोग रेलवे स्टेशन पर चैन से सो सकेंगे, अपना जरूरी काम पॉडस के अंदर निपटा सकेंगे।
