मुंबई के सायन रेलवे ओवरब्रिज परियोजना को फिर लगा ब्रेक; गर्डर लांचिंग टली, अब 15 अगस्त तक खुलेगा पुल

Mumbai BMC project: मुंबई का महत्वपूर्ण सायन रेलवे ओवरब्रिज अब 15 अगस्त तक खुलेगा। स्टील गर्डर की लांचिंग 10 जून तक टलने और बीएमसी-रेलवे में समन्वय की कमी से प्रोजेक्ट की लागत ₹50 करोड़ पहुंची।
Mumbai's Sion Railway Overbridge reopening has been pushed to August 15 as girder launching is delayed to June 10. The project cost has also escalated to ₹50 crore.
सायन रेलवे ओवरब्रिज (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai BMC project Sion Railway Overbridge: लंबे समय से अटकी मुंबई के महत्वपूर्ण सायन रेलवे ओवरब्रिज परियोजना को एक बार फिर ब्रेक लग गया है। ब्रिज के पुनर्निर्माण देरी का सामान कर रहा है। आलम यह है कि रेलवे ट्रैक के ऊपर पहले स्टील गर्डर की लांचिंग अब 10 जून तक टल गया है, जबकि दूसरे चरण का काम भी पीछे खिसक गया है। इसके चलते अगस्त 2024 से बंद इस पुल के उद्घाटन की समयसीमा भी आगे बढ़ गई है।

बताया गया है कि अब इसके 15 अगस्त तक यातायात के लिए खुलने की उम्मीद है। दूसरी ओर लगातार बढ़ती समयसीमा से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। पूर्व और पश्चिम सायन को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल अगस्त 2024 से बंद है। पुल बंद होने के कारण हजारों वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों को रोजाना लंबा

चक्कर लगाना पड़ रहा है। लगातार हो रही देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। बता दें कि सायन आरओबी का पुनर्निर्माण बीएमसी और मध्य रेलवे संयुक्त रूप से कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक के ऊपर पुल का निर्माण मध्य रेलवे के जिम्मे है, जबकि अप्रोच रोड, दो पैदल यात्री अंडरपास और अन्य सहायक सुविधाओं का निर्माण बीएमसी कर रही है।

रेलवे की ओर से नहीं हुई है देरी

करीब दो साल पहले शुरू हुई यह परियोजना अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि पुल बंद रहने से आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में बीएमसी और रेलवे से समन्वय बढ़ाकर काम में तेजी लाने और पुल को जल्द शुरू करने की मांग की जा रही है। मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे की ओर से किसी प्रकार की देरी नहीं हुई है। उनके अनुसार गर्डर लांचिंग के लिए जरूरी कुछ प्रारंभिक कार्य बीएमसी की ओर से पूरे नहीं हुए थे, जिसके कारण अतिरिक्त समय मांगा गया। इसके अलावा ठेकेदार गर्डर लांचिंग के लिए आवश्यक मुख्य और स्टैंडबाय क्रेन की व्यवस्था समय पर नहीं कर सका, जिससे काम आगे नहीं बढ़ पाया।

इसलिए बढ़ी परियोजना की समय-सीमा

मनपा अधिकारियों के मुताबिक पहला गर्डर पहले 30 अप्रैल को लांच किया जाना था, बाद में इसे 31 मई तक बढ़ाया गया, लेकिन अब यह काम 10 जून तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं दूसरा गर्डर, जिसकी लांचिंग 20 जून को प्रस्तावित थी, जो अब 30 जून तक खिसक गई है। इससे पूरी परियोजना की समयसीमा और बढ़ गई है।

मुंबई मनपा में परियोजना के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर के मुताबिक कि पुल की पश्चिमी और की अप्रोच रोड का काम 30 जून तक पूरा होने की संभावना है। पूर्वी ओर की अप्रोच रोड का निर्माण दूसरे गर्डर की लांचिंग के बाद शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शेष काम पूरा होने के बाद पुल को 15 अगस्त तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

नई डेडलाइन पर टिकी है नजरें

इस बीच परियोजना की लागत भी बढ़ गई है। स्टील गर्डरों को जोड़ने, अप्रोच रोड के निर्माण और अन्य अतिरिक्त कार्यों के कारण परियोजना की अनुमानित लागत 42.8 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 50 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार बढ़ती लागत और समयसीमा के बीच अब स्थानीय लोगों की नजरें 15 अगस्त की नई डेडलाइन पर टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com