-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Celebrates At Matoshree After Winning Mumbai University Senate Elections
मुबंई यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव तो बस ट्रेलर, विधानसभा में दिखेगी पूरी पिक्चर, आदित्य ठाकरे ने कसा तंज
- Written By: आकाश मसने
मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव के जीत के बाद मातोश्री में बहुत बड़े जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें वरुण सरदेसाई जैसे युवा सेना के नेता पार्टी समर्थकों के साथ थिरकते नजर आए। आदित्य ठाकरे भी कुछ देर के लिए इसमें शामिल हुए और उन्होंने अपने भाई तेजस और मां रश्मि ठाकरे के चेहरों पर गुलाल लगाया, जो जीत के जश्न में शामिल थे।

सीनेट चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाता ठाकरे परिवार (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_)
मुंबई: मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में 10 सीटों पर कुल 28 उम्मीदवार खड़े हुए थे। इसमें युवा सेना और एबीवीपी ने सभी दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। तो वहीं छात्रभारती ने 4 जबकि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक उम्मीदवार खड़ा किया था। मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में आरक्षित वर्ग की 5 सीटों सहित सभी 10 सीटों पर युवा सेना ने धमाकेदार जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी से संबंधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सहित अन्य सभी संगठनों का सूपड़ा साफ हो गया।
इस जीत के बाद मातोश्री में बहुत बड़े जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें वरुण सरदेसाई जैसे युवा सेना के नेता पार्टी समर्थकों के साथ थिरकते नजर आए। आदित्य ठाकरे भी कुछ देर के लिए इसमें शामिल हुए और उन्होंने अपने भाई तेजस और मां रश्मि ठाकरे के चेहरों पर गुलाल लगाया, जो जीत के जश्न में शामिल थे। शनिवार को जश्न के दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव में सभी सीट पर युवा सेना की जीत तो बस शुरुआत है और इस तरह की जीत आगामी विधानसभा चुनाव में भी दोहराई जाएगी।
मुंबई के बाहर भी इसका असर
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव के लिए मतदान केवल मुंबई में ही नहीं हुआ, बल्कि ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में भी मतदान हुआ और यह जीत उनकी पार्टी के प्रभाव को दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
बीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
मातोश्री की आपातकालीन बैठक में क्या हुआ? नगरसेवकों को बागी होने से रोकने के लिए आदित्य ठाकरे ने उठाए क्या कदम
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
यह भी पढ़ें:– मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में आदित्य ठाकरे ने दिखाया दस का दम, ABVP का सूपड़ा साफ
आदित्य ने कहा कि “हमने दिखा दिया है कि जीत क्या होती है। यह शुरुआत है। हमें विधानसभा में भी ऐसी ही जीत दर्ज करनी है।” युवा सेना के प्रमुख एवं वर्ली से विधायक ने कहा कि यह जीत स्नातकों द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रति जताए गए विश्वास को दर्शाती है।
मुंबई विद्यापीठ सिनेट निवडणूकीत दणदणीत विजय मिळवत १० पैकी १० जागा जिंकणाऱ्या युवा सेनेच्या विजयी शिलेदारांनी आज मातोश्री येथे पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धवसाहेब ठाकरे ह्यांची भेट घेतली. सर्वच विजयी उमेदवारांचे उद्धवसाहेबांनी अभिनंदन केले. ह्यावेळी सौ. रश्मीवहिनी ठाकरे,… pic.twitter.com/0aFPrSJMMk — ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) September 28, 2024
छात्रों के लिए हेल्पलाइन स्थापित होगी
आदित्य ठाकरे इस दौरान घोषणा की कि छात्रों और स्नातकों के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की जाएगी। सीनेट मुंबई विश्वविद्यालय का सर्वोच्च निर्वाचित निर्णय लेने वाला निकाय और निगरानी संस्था है जिसमें शिक्षकों, प्राचार्यों और कॉलेज प्रबंधन के साथ-साथ पंजीकृत स्नातकों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसे विश्वविद्यालय का बजट पारित करने का अधिकार है।
यह भी पढ़ें:– EC अधिकारियों ने की महाराष्ट्र के नेताओं के साथ बैठक, बीजेपी ने की इस दिन चुनाव कराने की मांग
नवंबर में होने वाले संभावित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले आए ये परिणाम आश्चर्यजनक नहीं हैं, क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने जुलाई में हुए महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) के चुनाव में मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shiv sena celebrates at matoshree after winning mumbai university senate elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
Jul 15, 2026 | 11:50 AMकेरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 11:43 AM‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
Jul 15, 2026 | 11:42 AMवर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Jul 15, 2026 | 11:40 AMजंतर-मंतर पर ‘CJP’ का हल्लाबोल, समर्थन में उतरीं सपा सांसद प्रिया सरोज, बोलीं- ‘मैं छात्रों का दर्द समझती हूं’
Jul 15, 2026 | 11:37 AMBJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
Jul 15, 2026 | 11:34 AMमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
Jul 15, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














