मुंबई के लिए शिंदे ने जारी की अपनी सेना की लिस्ट, इन नेताओं को सौंपी निकाय चुनाव की जिम्मेदारी
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए महायुति और महाविकास अघाड़ी में इस बार जोरो की टक्कर होने वाली है। इसके लिए अब एकनाथ शिंदे ने अपनी सेना की लिस्ट जारी कर दी है।
- Written By: प्रिया जैस
शिवसेना ने जारी की प्रभारियों को लिस्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां तेज है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी मुंबई के लिए प्रभारी विभाग प्रमुखों एवं प्रभारी विधानसभा प्रमुखों के नामों की सूची की घोषणा कर दी है।
शिवसेना के लिए यह नियुक्ति एकनाथ शिंदे ने की है। प्रभारी विभाग प्रमुख के लिए 32 क्षेत्रों के लिए 32 शिवसेना नेताओं का चयन किया गया है। वहीं दूसरी ओर शहर की 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
प्रभारियों की नियुक्तियों की जानकारी एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी। शिवसेना ने अपने एक्स हैंडल पर प्रभाग प्रमुखों की लिस्ट साझा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
ऑटो-टैक्सी चालकों की मराठी अनिवार्यता पर शिवसेना में रार; आमने-सामने आए प्रताप सरनाईक और संजय निरुपम
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP ने तैयार किया ‘विजय प्लान’, 9 में से 4 सीटों पर ठोकेंगी ताल; जानें समीकरण
‘क्या पानसरे की हत्या में शामिल थे संजय गायकवाड़?’; विवादित ऑडियो के बाद हर्षवर्धन सपकाल ने की जांच की मांग
नागपुर मनपा में कर वसूली को लेकर तीखी बहस, गरीबों के लिए अभय योजना की मांग; सदन में उठा मुद्दा
जय महाराष्ट्र हिंदुहृदयसम्राट वंदनीय शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे आणि वंदनीय धर्मवीर आनंद दिघे साहेबांच्या आशीर्वादाने, शिवसेनेचे मुख्य नेते आणि उपमुख्यमंत्री मा. ना. श्री. एकनाथजी शिंदे यांच्या आदेशानुसार मुंबईतील प्रभारी विभाग प्रमुख आणि प्रभारी विधानसभा प्रमुखांच्या नावांची… pic.twitter.com/sRmFtgf5pK — Shivsena – शिवसेना (@Shivsenaofc) September 6, 2025
शिवसेना ने एक्स पर लिखा, हिंदू हृदय सम्राट, आदरणीय शिवसेना अध्यक्ष बालासाहेब ठाकरे एवं आदरणीय धर्मवीर आनंद दिघे साहब के आशीर्वाद से, शिवसेना के प्रमुख नेता एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के आदेशानुसार, मुंबई के प्रभारी विभाग प्रमुखों एवं प्रभारी विधानसभा प्रमुखों के नामों की सूची घोषित की जा रही है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
विधानसभा प्रभारी प्रमुख के लिए घोषणा
विधानसभा प्रभारी प्रमुख के रूप में दिंडोशी और गोरेगांव के लिए गणेश शिंदे, विलेपार्ले के लिए जितु जनावडे और वांद्रे पश्चिम के लिए विलास चावरी की नियुक्ति की गई है।
यह भी पढ़ें – कांग्रेस ने सभी विधानसभा सीटों के लिए नियुक्त किए प्रभारी, मतदाती सूची पर रहेगी नजर, जोरो पर तैयारी
इससे पहले कांग्रेस ने भी नागपुर के लिए अपने प्रभाग प्रमुखों की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी मनपा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में सिटी की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने यह नियुक्ति की। सभी प्रभारी प्रदेश महासचिव पद पर हैं। आगामी चुनाव तक ये अपनी जिम्मेदारी वाली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहेंगे और मतदाता सूची पर विशेष नजर रखेंगे।
