'शायरी नहीं शाह के लिए मुजरा भी करेंगे शिंदे', संजय राउत का 'जय गुजरात' पर तंज

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के जय गुजरात वाले नारे पर बवाल मच गया। उनके इस बयान के बाद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर जोरदार हमला बोला है।
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के जय गुजरात वाले नारे पर बवाल मच गया। उनके इस बयान के बाद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर जोरदार हमला बोला है।
संजय राउत और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र में आज दशकों बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ एक मंच पर साथ दिखेंगे। दोनों ठाकरे बंधु हिंदी भाषा पर अपनी जीत का जश्न मनाने वर्ली में विशाल मोर्चा निकाल रहे है। इस पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि दोनों भाइयों के साथ आने से महाराष्ट्र में खुशी की लहर दौड़ रही है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "यह हमारे लिए उत्सव जैसा है कि शीर्ष नेता (शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे) सालों बाद, जो राजनीति के कारण अलग हो गए थे। अब वे एक मंच पर एक साथ आ रहे हैं। यह महाराष्ट्र के लिए त्यौहार है। यह हमेशा से हमारी इच्छा रही है; हमें महाराष्ट्र के दुश्मनों के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए। वे महाराष्ट्र को एक नई दिशा देंगे और ललकारेंगे।"

इतना ही नहीं संजय राउत ने बीते दिन एकनाथ शिंदे के एक बयान पर भी कड़ी आलोचना की और तंज कसा है। एकनाथ शिंदे के जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात वाले नारे पर राज्य में बवाल मच गया है। महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद के बाद यह मुद्दा महाराष्ट्र में राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

संजय राउत ने साधा निशाना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में ‘जय गुजरात’ का नारा लगाया। जिसके बाद राज्य में सियासी बवाल मच गया। विपक्षी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने डिप्टी सीएम पर जमकर निशाना साधा।

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करते हुए कहा, "एकनाथ शिंदे अमित शाह के लिए मुजरा और मुशायरा भी कर सकते है। उनका मुजरा तो चल ही रहा है। मैं उनको पहचानता हूं, वो एक मराठी कविता भी नहीं पढ़ सकते। अगर उन्हें अमित शाह के आशीर्वाद से सत्ता में रहना है तो ये मुजरा उन्हें करना पड़ेगा, इसलिए किया है और करने दो।"

दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में जयराज स्पोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने ‘जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात’ का नारा लगाया था। इस दौरान अमित शाह ने गुजराती भाषा में लोगों को संबोधित किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com