शिंदे-शाह की मुलाकात पर संजय राउत का तंज, बोले- चरण धोकर गुरु का लिया आशीर्वाद
Sanjay Raut on Amit Shah and Eknath Shinde Meeting: गुरु पूर्णिमा के दिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली का दौरा किया और अमित शाह से मुलाकात की। इस पर संजय राउत ने तंस कसा है।
- Written By: प्रिया जैस
शिंदे शाह की मुलाकात पर संजय राउत (डिजाइन फोटो)
Sanjay Raut on meeting Amit Shah and Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा इस समय राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुंबई में मानसून सत्र चल रहा था, तब एकनाथ शिंदे ने बड़ी ही खामोशी से दिल्ली का दौरा फिक्स कर लिया और अमित शाह से मुलाकात की।
इस दौरे का खुलासा तब हुआ जब उनकी कई बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीरें सामने आई। एकनाथ शिंदे के इस दौरे को लेकर संजय राउत ने एक पोस्ट किया है और उनकी मुलाकात को अलग ही एंगल दिया है और आलोचना की है। संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया पर शिंदे के दौरे की आलोचना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
संजय राउत ने शेयर की पोस्ट
संजय राउत ने अपनी पोस्ट में एकनाथ शिंदे की आलोचना करते हुए लिखा, “उपमुख्यमंत्री शिंदे ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली में अपने गुरु अमित शाह से मुलाकात की! धर्मवीर फिल्म में, शिंदे को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आनंद दिघे के चरण धोते हुए दिखाया गया था। शिंदे ने दिल्ली में गुरु अमित शाह के चरण धोकर आशीर्वाद लिया!”
सम्बंधित ख़बरें
BJP की ‘नो रिपीट’ पॉलिसी: चुनाव हार चुके दिग्गजों को विधान परिषद में नो एंट्री, 30 नामों की लिस्ट दिल्ली रवाना
भय जाने वाला है भरोसा आने वाला है…अमित शाह ने इतनी सीटें जीतने का किया दावा, बताया 5 मई को कौन बनेगा CM
क्या रिलायंस में काम करने वाले सब मराठी बोलते हैं? ड्राइवरों के समर्थन में संजय निरुपम ने सरकार और MNS को घेरा
Marathi Mandatory: संजय राउत का भाषा मंत्र, जब दिल्ली में हिंदी तो महाराष्ट्र में मराठी क्यों नहीं?
गुरूपौर्णिमे निमित्त उपमुख्य मंत्री शिंदे दिल्लीत त्यांचे गुरु अमित शहा यांना भेटले!
धर्मवीर चित्रपटात आनंद दिघे यांचे चरण गुरुपौर्णिमे निमित्त शिंदे धुत आहेत असे दाखवले,
दिल्लीत गुरु अमित शहा यांचे चरण धुवून शिंदे यांनी आशीर्वाद घेतले!
त्यानंतर: मुंबईत झालेली मराठी एकजूट कशी… — Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 11, 2025
संजय राउत ने आगे लिखा, “इसके बाद: मुंबई में बनी मराठी एकता को कैसे तोड़ा जाए, इस पर गरमागरम बहस हुई! अभी के लिए बस इतना ही! बाकी जानकारी जल्द ही!”
संजय राउत ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान अपने गुरु अमित शाह के पैर धोए और उनका आशीर्वाद लिया। राउत ने कहा है कि शिंदे और शाह के बीच मराठी एकता को तोड़ने के तरीकों पर चर्चा हुई, वहीं संजय राउत ने इस पोस्ट में यह भी संकेत दिया है कि वह जल्द ही शिंदे के दिल्ली दौरे की बाकी जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें- एक तीर, दो निशाने! भागवत के बयान पर घमासान, PM मोदी के रिटायरमेंट की चर्चा तेज
एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे के पीछे कई तर्क
दिल्ली में एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के पीछे कई तर्क लगाए जा रहे है। बताया गया है कि दोनों के बीच मुंबई महानगरपालिका चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। चर्चा ये भी है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना पार्टी और चुनाव चिह्न से जुड़ी सुनवाई के मौके पर शिंदे वकीलों से मिलने दिल्ली गए थे।
केंद्रीय संरक्षण मंत्री @rajnathsingh यांची नवी दिल्ली येथे भेट घेऊन त्यांना शाल आणि पुष्पगुच्छ देत वाढदिवसाच्या शुभेच्छा दिल्या.#RajnathSingh #EknathShinde #Maharashtra pic.twitter.com/C5hhd3JcEu — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) July 10, 2025
वहीं, कुछ दिन पहले शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की कोशिशें चल रही हैं और बताया जा रहा है कि दिल्ली में अन्य राज्यों के नेताओं के साथ भी बैठक हुई। इस बीच, खबर है कि शिंदे ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। राजनाथ सिंह की इस मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है और बताया जा रहा है कि राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम में आगामी चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा हुई।
