Sanjay Raut On Ajit Pawar Death: प्लेन क्रैश की तकनीकी जांच हो, राजनीति न की जाए
Maharashtra Politics: अजित पवार के विमान हादसे पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत ने गंभीर तकनीकी जांच की मांग की है। उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उत्तराधिकारी चर्चा को अमानवीय बताया।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय राउत (सौ. सोशल मीडिया )
Ajit Pawar Plane Crash: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस हादसे को केवल दुर्भाग्यपूर्ण घटना मानने से इनकार करते हुए गंभीर तकनीकी जांच की मांग की है।
संजय राऊत ने कहा कि अजित पवार की मौत को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय यह समझना ज़रूरी है कि तकनीकी स्तर पर क्या चूक हुई। उनका आरोप है कि जिस एयरपोर्ट पर यह हादसा हुआ, वहां बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव था। उन्होंने कहा कि न तो वहां एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की सुविधा थी, न रडार सिस्टम और न ही पर्याप्त तकनीकी स्टाफ मौजूद था।
VIP विमानों की उड़ान पर सवाल
राऊत ने सवाल उठाया कि जब एयरपोर्ट पर न्यूनतम सुरक्षा मानक भी पूरे नहीं थे, तो वहां लगातार वीआईपी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ कैसे कराई जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सुरक्षा तंत्र की विफलता है, जिसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
2029 में मुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार! अगले चुनाव में CM उम्मीदवारी को लेकर जय पवार ने जताई इच्छा
‘कुछ धोती में, कुछ सूट-बूट में लेकिन सब कोश्यारी’, TVK के समर्थन में तमिलनाडु के राज्यपाल पर भड़के संजय राउत
ये दीदी की हार नहीं लोकतंत्र की हार है, संजय राउत ने दी चेतावनी, विपक्षी की एकजुटता पर बड़ा बयान
अजित पवार विमान हादसे में अघोरी पूजा का शक? NCP नेता अमोल मिटकरी ने DGP से की मुलाकात, CBI जांच की मांग की
उत्तराधिकारी चर्चा को बताया अमानवीय
अजित पवार के निधन के तुरंत बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं पर संजय राऊत ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में उत्तराधिकारी की बात करना पूरी तरह अमानवीय है और यह इंसानियत के खिलाफ है।
शोक की घड़ी में राजनीति अनुचित
राऊत ने भावुक लहजे में कहा कि एक महिला ने अपना जीवनसाथी खोया है और सुनेत्रा पवार की आंखों में अब भी आंसू हैं। ऐसे समय में सत्ता और पद की चर्चा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समय राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि शोक और सम्मान के साथ दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने का है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Panchayat Elections: 14,237 ग्राम पंचायतों के चुनाव 6 महीने टले, प्रशासक होंगे नियुक्त
जांच और संवेदनशीलता की मांग
संजय राऊत ने दोहराया कि अजित पवार जैसे कद्दावर नेता की मौत की निष्पक्ष और गहन तकनीकी जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।
