सुनेत्रा पवार गुट के 22 विधायक पार्टी छोड़ेंगे, राउत ने फोड़ा बम, शरद पवार गुट करेगा खेला

Maharashtra Political News: संजय राउत का दावा सुनेत्रा पवार गुट के 20 से 22 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी। गोकुल दूध संघ की सत्ता को लेकर भी राउत ने महायुति सरकार पर हमला बोला।
Sanjay Raut claims that 20–22 MLAs from the Sunetra Pawar faction could leave the party
संजय राउत सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • संजय राउत का दावा, सुनेत्रा पवार गुट के 20-22 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी।

  • शरद पवार गुट के संपर्क में होने का भी किया दावा।

  • 15 नवंबर को अमित शाह के पुणे दौरे पर रहेंगी राजनीतिक गतिविधियों पर नजर।

Sanjay Raut Claim NCP MLAs Split: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय की चर्चा के बीच उद्धव बालासाहेब ठाकरे ( यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा बम फोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया है राकां सुनेत्रा पवार के गुट जुड़े 20 से 22 विधायक कभी भी पार्टी छोड़ सकते हैं। राउत ने कहा कि इन विधायकों का मन उब चुका है और अब वे पार्टी से बाहर निकलना चाहते हैं।

यूबीटी नेता के मुताबिक़ ये सभी विधायक शरद पवार गुट के साथ संपर्क में है। उद्धव के प्रवक्ता ने कहा कि हाल के दिनों में शरद पवार से जो नेता मिल रहे हैं वे सिर्फ गपशप करने के लिए नहीं मिल रहे हैं, बल्कि एक बड़ी राजनीतिक प्लानिंग चल रही है। राउत ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन के बाद राकां पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक तरह से कब्ज़ा कर लिया है। इस वजह से 20 से 22 विधायक कभी भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

पवार से मिलने का समय मांगा !

बुधवार को ऐसी चर्चा थी कि सुनेत्रा पवार गुट के विधायकों ने शरद पवार से मिलने का समय मांगा था। इस वजह से राजनीतिक चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया। हालांकि यह मुलाकात नहीं हुई। दूसरी ओर शरद पवार गुट के कई अहम नेताओं ने सिल्वर ओक जाकर अपने अध्यक्ष से मुलाकात की है।

महाराष्ट्र में चल रही अहम राजनीतिक गतिविधियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 नवम्बर को पुणे के दौरे पर आ रहे हैं। वे पुणे में आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन का उद्घाटन करेंगे और उसमें हिस्सा लेंगे। हालांकि इस दौरान वे महाराष्ट्र की राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी महायुति के नेताओं के साथ ख़ास चर्चा करेंगे। राकां के दोनों गुटों के विलय की चर्चा के बीच शाह के पुणे दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

Sanjay Raut claims that 20–22 MLAs from the Sunetra Pawar faction could leave the party
महाराष्ट्र मौसम अपडेट: मुंबई में 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पुणे-विदर्भ में बढ़ी ठंड; जानें अपने शहर का हाल

गोकुल को अमूल के हवाले करना चाहते हैं शाह

कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ (गोकुल) की सत्ता पर महायुति के कब्जे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। संजय राऊत ने इस घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मंत्री हसन मुश्रीफ और चंद्रकांत पाटिल पर निशाना साधा है।

राऊत ने आरोप लगाया कि अमित शाह गोकुल को गुजरात के अमूल के हवाले करना चाहते है। इसके लिए कोल्हापुर में राजनीतिक हस्तक्षेप किया गया। गोकुल के अध्यक्ष पद के चुनाव में महायुति की जीत पर सवाल उठाते हुए राऊत ने कहा कि सतेज पाटिल के नेतृत्व वाले समविचारी गठबंधन के पास निर्वाचित सदस्यों में 13 का बहुमत था।

Sanjay Raut claims that 20–22 MLAs from the Sunetra Pawar faction could leave the party
महाराष्ट्र के तीन समुद्र तटों को मिला अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग अवॉर्ड, देश में बढ़ा राज्य का गौरव

इसके बावजूद फडणवीस ने अमित शाह के दबाव में चार सदस्यों को मनोनीत किया और सत्ता का समीकरण बदल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि सत्ता पर जबरन कब्जा करने जैसा है।

चंद्रकांत पाटिल की ओर से डीवाई पाटिल की संपत्ति को लेकर की गई टिप्पणी पर भी राऊत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डीवाई पाटिल कभी स्कूटर पर घूमते थे, लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर उन्होंने दुनिया भर में शैक्षणिक संस्थानों का साम्राज्य खड़ा किया।