-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Book Narkatala Swarg Released Today
ED के डर से रोते हुए ‘मातोश्री’ पहुंचे थे वायकर, ‘नरकातला स्वर्ग’ में आज होंगे कई चौंकाने वाले खुलासे
- Written By: आकाश मसने
संजय राउत की किताब ‘नरकातला स्वर्ग’ का विमोचन शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे।

संजय राउत की किताब नरकातला स्वर्ग का आज होगा विमोचन (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की किताब ‘नरकातला स्वर्ग’ का विमोचन शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों किया जाएगा। इस किताब में राउत ने राजनीतिक हलकों से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राउत के इन खुलासों में शिवसेना के सांसद रवींद्र वायकर को लेकर किए गए दावे सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। राउत ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी के डर से रवींद्र वायकर और उनके परिवार ‘मातोश्री’ (उद्धव ठाकरे का निवास) पर आए थे और फूट-फूट कर रोए थे।
राउत के मुताबिक, वायकर ने उद्धव ठाकरे से कहा था मुझे जेल में जाने की हिम्मत नहीं है। या तो मैं मर जाऊंगा या आत्महत्या कर लूंगा। राउत ने यह भी दावा किया कि शिंदे गुट द्वारा बनाए गए दबाव और भय के कारण वायकर ने पार्टी छोड़ दी। यह दावा उन्होंने अपनी किताब ‘नरकातला स्वर्ग’ में किया है, जो अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन चुकी है।
शिवसेना यूबीटी नेता की पुस्तक में कहा गया है कि जिस क्षण वायकर शिंदे गुट में शामिल हुए, उसी समय उन पर दर्ज सभी मामले वापस ले लिए गए। इसका मतलब यह हुआ कि वायकर पर लगाए गए आरोप झूठे थे और उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए दबाव में लाया गया था। राउत के अनुसार, वायकर को शिवसेना के सबसे निष्ठावान विधायकों में से एक माना जाता था।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
वायकर बीएमसी की जमीन पर चलाते थे क्लब
संजय राउत ने यह भी बताया कि वायकर के कई पारिवारिक समारोहों में ठाकरे परिवार की उपस्थिति रहती थी। उन्होंने जिक्र किया कि वायकर जोगेश्वरी में ‘सुप्रीमो’ नाम का क्लब चलाते थे, जो असल में मुंबई महानगरपालिका की जमीन पर स्थित है। वायकर किस तरह फंसते गए, इसके बारे में बताते हुए राउत ने भाजपा नेता किरीट सोमैया का भी उल्लेख किया।
उन्होंने लिखा कि सोमैया ने अचानक वायकर को निशाना बनाना शुरू किया और रायगढ़ जिले की जमीन पर नौ बंगलों के निर्माण की फर्जी कहानी गढ़ी, यह बताने की कोशिश की कि ये बंगले ठाकरे परिवार के हैं। इस तरह का झूठा नैरेटिव फैलाया गया, जिससे वायकर के खिलाफ झूठे केस दर्ज हुए, ऐसा राउत ने दावा किया है।
इसके बाद ‘सुप्रीमो’ क्लब की जमीन को लेकर रिकॉर्ड बदलने का आरोप लगाया गया और पुलिस पर दबाव डालकर वायकर के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में जांच शुरू कराई गई। इसी मामले के बहाने ईडी की एंट्री भी करवाई गई, ऐसा भी राउत का दावा है।
जब किरीट सोमैया ने यह प्रचार किया कि ईडी वायकर को गिरफ्तार करने वाली है, तो वायकर और उनके परिवार में घबराहट फैल गई। राउत के अनुसार, इन चौंकाने वाले खुलासों के चलते यह साफ है कि आगामी दिनों में यह किताब और उसमें किए गए गोपनीय खुलासे राजनीतिक हलकों में चर्चा का बड़ा विषय बनने वाले हैं।
शरद पवार ने रोकी थी नरेंद्र मोदी की गिरफ्तारी
किताब ‘नरकातला स्वर्ग’ में राउत के अनुसार, शरद पवार ने उस वक्त नरेंद्र मोदी की गिरफ्तारी टालने में अहम भूमिका निभाई थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे और केंद्र तथा गुजरात सरकार के बीच संघर्ष चल रहा था। राउत ने लिखा है कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय केंद्र और गुजरात सरकार के बीच तनाव चरम पर था।
Mumbai News: IPS आरती सिंह बनी मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त, निभाएंगी ये अहम भूमिका
इसी दौरान गुजरात सरकार के कई तत्कालीन मंत्रियों और पूर्व गृह राज्यमंत्री शाह को जेल भेजा गया था। उस वक्त कार्रवाई की दिशा मोदी की ओर थी। लेकिन शरद पवार का मानना था कि लोकतांत्रिक रूप से चुने गए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना सही नहीं है। इसी कारण शरद पवार की भूमिका से नरेंद्र मोदी की गिरफ्तारी टल गई। राउत ने तंज कसते हुए सवाल किया कि मोदी ने उस उपकार को आगे चलकर कितना याद रखा?
Sanjay raut book narkatala swarg released today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











