-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Kapoor Inheritance Priya Sachdev Rani Kapoor Family Trust Dispute
मुंबई: प्रिया सचदेव कपूर ने रानी कपूर को फैमिली ट्रस्ट से किया बेदखल, मामला पहुंचा कोर्ट
संजय कपूर के निधन के बाद परिवार में कानूनी विवाद, प्रिया ने रानी कपूर को ट्रस्ट से बेदखल किया।

Mumbai High Court News: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनका परिवार बड़े कानूनी विवाद में उलझ गया है। यह विवाद हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर है, जिसमें उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, मां रानी कपूर, बहन मंधिरा कपूर स्मिथ और बच्चों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए हैं।
संजय कपूर के निधन के बाद ट्रस्ट के नियंत्रण और प्रबंधन को लेकर परिवार में टकराव गहरा गया है। इसी बीच प्रिया सचदेव कपूर, जो ट्रस्ट की न्यासी और लाभार्थी दोनों हैं, ने रानी कपूर को ट्रस्टी पद से हटाने का औपचारिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद रानी कपूर ट्रस्टी के रूप में कार्य नहीं कर सकेंगी।
ट्रस्ट नियमों के उल्लंघन का आरोप
नोटिस में प्रिया सचदेव कपूर ने आरोप लगाया है कि रानी कपूर की कुछ गतिविधियां ट्रस्ट के नियमों और भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि ये कदम ट्रस्ट के लाभार्थियों के हितों के अनुरूप नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर भारत सहित इन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, लोणावला-कर्जत खंड पर भूस्खलन का असर
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
ट्रस्ट डीड का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि रानी कपूर को ट्रस्टी पद से हटाने की प्रक्रिया विधिसम्मत तरीके से पूरी की गई है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय तिथि के बाद ट्रस्ट के नाम पर रानी कपूर द्वारा की गई कोई भी कार्रवाई अमान्य मानी जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रानी कपूर ने दी कानूनी चुनौती
दूसरी ओर, रानी कपूर ने इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने ट्रस्ट की वैधता पर सवाल उठाते हुए उससे जुड़ी संपत्तियों पर राहत की मांग की है।
ट्रस्ट की पृष्ठभूमि
आरके फैमिली ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2007 में एक निजी और अपरिवर्तनीय ट्रस्ट के रूप में की गई थी। उस समय संजय कपूर इसके एकमात्र लाभार्थी थे। अब ट्रस्ट के नियंत्रण को लेकर परिवार के भीतर बढ़ता विवाद कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है, जिस पर अदालत का फैसला अहम रहेगा।
Sanjay kapoor inheritance priya sachdev rani kapoor family trust dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














