Saksham Mahotsav में मंगल प्रभात लोढ़ा का आह्वान, तेल-गैस संरक्षण से साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना

Viksit Bharat 2047: संरक्षण क्षमता महोत्सव 2025-26 के शुभारंभ पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि तेल और गैस की बचत देशसेवा है। हरित ऊर्जा और जनभागीदारी से विकसित भारत 2047 का लक्ष्य हासिल होगा।
Mangal Prabhat Lodha
मंगल प्रभात लोढ़ा (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
Published on: 
Updated on: 

Green Energy Awareness: कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि प्राकृतिक तेल और गैस की बचत करना देशसेवा है।

प्रभादेवी स्थित रविंद्र नाट्य मंदिर में 'संरक्षण क्षमता महोत्सव 2025-26' (सक्षम) के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ईंधन बचत का संकल्प है, जिसे जनभागीदारी से प्राप्त किया जाएगा।

मंत्री लोढ़ा ने कहा कि तेल और गैस का संरक्षण अर्थात हरित ऊर्जा को अपनाना है, जो हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मार्गदर्शन में तथा राज्य सरकार के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ईंधन के इर्द-गिर्द केंद्रित रही है वैश्विक राजनीति

राज्य तेल एवं समन्वय विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य जीवाश्म ईंधनों की बर्बादी को कम करना, विदेशी मुद्रा पर बढ़ते भार को रोकना तथा ग्रीन हाउस गैसों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को कम करना है।

मंत्री लोढ़ा ने कहा कि विश्वभर में ऊर्जा की अत्यधिक मांग है और वैश्विक राजनीति तेल के इर्द-गिर्द केंद्रित है। इंचन की बचत देश की प्रगति में योगदान है। मंत्री लोढ़ा ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग कर तेल की बचत की जा सकती है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हरित ऊर्जा को प्राथमिकता दी जा रही है। राज्यस्तरीय समन्वयक उमेश कुलकर्णी ने बताया कि 1 से 15 फरवरी 2026 तक स्कंजर्व ऑयल एंड गैस गो ग्रीन के नारे के साथ यह राष्ट्रीय अभियान चलाया जाएगा, पखचाड़े के दौरान स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए समूह चर्चा, वाद-विवाद, भित्तिचित्र प्रतियोगिता, ईंधन-कुशल वाहन चालक प्रतियोगिता तथा दूरदर्शन- रेडियो पर परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com