- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Economic Survey 2025 Pune Best City Quality Of Living India
Economic Survey 2025-26: क्वालिटी ऑफ लिविंग में पुणे नंबर-1, महाराष्ट्र के 4 शहर टॉप-10 में
Best City Ranking: इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 की Quality of Living Report में पुणे को देश का सबसे बेहतर शहर घोषित किया गया है। नवी मुंबई, मुंबई और ठाणे समेत महाराष्ट्र के चार शहर टॉप-10 में शामिल हुए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

इकोनॉमिक सर्वे क्वालिटी ऑफ़ लिविंग (सौ. सोशल मीडिया )
Best City To Live In India: देश के शहरों की क्वालिटी ऑफ लिविंग पर आधारित इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में नई जानकारी सामने आई है। महाराष्ट्र के पुणे शहर को इस साल रहने के लिए सबसे अच्छा शहर बताया गया है।
इस सर्वे में शहरों के अलग-अलग पहलुओं का मूल्यांकन किया गया है, जिसमें शिक्षा, हेल्थ केयर, हाउसिंग, पानी की सप्लाई, सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सुरक्षा और मनोरंजन की सुविधाएं शामिल हैं, इस इंडेक्स के आधार पर तैयार की गई लिस्ट में महाराष्ट्र के चार शहर टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
सर्वेक्षण में पुणे शहर को मिला पहला स्थान
सर्वे के नतीजों के मुताबिक, पुणे शहर ने पहली पोजीशन हासिल की है, जबकि नवी मुंबई दूसरे और मुंबई तीसरे पोजीशन पर है। ठाणे शहर ने भी इस लिस्ट में छठी पोजीशन हासिल की है। इसके अलावा, दूसरे शहरों में तिरुपति चौथे, चंडीगढ़ पांचवें, रायपुर सातवें, इंदौर आठवें, विजयवाड़ा नौवें और भोपाल दसवें पोजीशन पर हैं। यह मूल्यांकन शहर में र इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस की क्वालिटी पर आधारित है, जो ईज ऑफ लिविंग को मापता है। महाराष्ट्र की कल्चरल कैपिटल कहे जाने वाले पुणे ने इस लिस्ट में टॉप किया है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।
सम्बंधित ख़बरें
‘फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें’; सोलापुर में 10 हत्याओं और नसरापुर कांड पर प्रणिति शिंदे का कड़ा प्रहार
एकनाथ शिंदे: दिव्यांग महिला की पुकार पर रोका काफिला, बेटे के रोजगार का मुद्दा तुरंत सुलझाया
स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
पालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
पिछले साल के मुकाबले हुए कई खास बदलाव
पिछले साल के मुकाबले इस लिस्ट में कुछ खास बदलाव देखने को मिले हैं 2024-25 के इकोनॉमिक सर्वे में बेंगलुरु शहर ने पहली पोजीशन हासिल की थी, जबकि पुणे दूसरी पोजीशन पर था। नवी मुंबई के छठे और ग्रेटर मुंबई के दसवें पोजीशन पर होने से यह साफ है कि इस साल के नतीजों में महाराष्ट्र के शहरों की परफॉर्मेंस बेहतर हुई है।
ये भी पढ़ें :- Rail Budget 2026: महाराष्ट्र को ₹23,926 करोड़, मुंबई लोकल से बुलेट ट्रेन तक बड़े प्रोजेक्ट्स
इस बदलाव ने शहरों में डेवलपमेंट और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चचों शुरू कर दी है। सर्वे में इंडेक्स शहर में डेली लाइफ की क्वालिटी पर रोशनी डालते हैं, जिसमें नागरिकों की बेसिक जरूरतों और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखा जाता है। इस बीच, इन नतीजों ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी है। कई नेटिजन्स ने पुणे की टॉप पोजीशन पर हैरानी जताई है।
Economic survey 2025 pune best city quality of living india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: तेज तर्रार और एकदम सटीक…भोपाल में NSG की हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल, बंसल वन में किया अभ्यास
May 05, 2026 | 09:21 PMबारामती में सुनेत्रा पवार की महाविजय, 2 लाख से ज्यादा वोटों से रचा इतिहास, कृष्णा हेगड़े ने बताया जीत का राज़
May 05, 2026 | 09:02 PMउज्जैन में दोस्त की बहन का एग्जाम देने आई थी JEE पास लड़की, 3 हजार रुपये के लिए किया करियर खराब!
May 05, 2026 | 09:01 PMतमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस बनेगी TVK की ‘सारथी’! विजय ने बढ़ाया गठबंधन का हाथ
May 05, 2026 | 08:55 PMतीस्ता विवाद से लेकर घुसपैठ तक, बंगाल में ‘कमल’ खिलते ही ढाका में हलचल; दहशत में क्यों पड़ोसी देश?
May 05, 2026 | 08:54 PMकोर्ट के फैसले और समय का चक्र, चुनाव आयोग की अनियमितताओं पर आनंद दुबे ने उठाए बुनियादी सवाल
May 05, 2026 | 08:50 PMगन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
May 05, 2026 | 08:35 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














