

Ruhe Exclusive Store Mumbai: नवी मुंबई, किचन और बाथरूम के आधुनिक फिटिंग्स के क्षेत्र में अग्रणी भारतीय ब्रांड ‘रुहे’ ने नवी मुंबई में दस्तक देते हुए पहला एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर खोला है। कलंबोली नोड, पनवेल स्थित मार्बल मार्केट में ‘रुहे स्टोर’ का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में नवी मुंबई के आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, इन्फ्लुएंसर्स और उद्योग जगत के विशेषज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कलंबोली के प्रमुख स्थान पर स्थित इस भव्य स्टोर में किचन सिंक, फॉसेट्स, सैनिटरीवेयर, स्मार्ट शॉवर पैनल्स, आधुनिक बाथरूम एक्सेसरीज और ड्रेनेज सॉल्यूशंस की पूरी रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
रुहे के संस्थापक कपिल गुप्ता ने कहा,“नवी मुंबई हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है,जहां ग्राहक गुणवत्ता, डिजाइन और टिकाऊपन को प्राथमिकता देते हैं। पनवेल में अंकित जैन जैसे स्थानीय बाजार की सटीक समझ रखने वाले भागीदार के साथ काम करके हमें खुशी हो रही है।”
इस अवसर पर स्टोर वॉकथ्रू और आधिकारिक डीलरशिप प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। रविवार, 20 सितंबर को स्टोर में विशेष ‘प्लंबर्स मीट’ का आयोजन किया गया है।