-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Rs 250 Crore Approv For Mumbai Metro 3 Equal Share Of Center And State
मुंबई मेट्रो-3 के लिए 250 करोड़ रुपए मंजूर, केंद्र और राज्य का समान हिस्सा
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

मुंबई: मुंबई (Mumbai) की पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइन-3 (First Under Ground Metro Line-3) का निर्माण कर रही एमएमआरसीएल (MMRCL) के लिए राज्य सरकार ने 250 करोड़ की निधी मंजूर (Approv) की है। पिछले दिनों सरकार ने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी रंजीत सिंह देओल को उनके पद से हटा कर उनका चार्ज एमएमआरडीए आयुक्त एसवीआर श्रीनिवास को सौंप दिया था। इस वित्तीय वर्ष में परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपए के बजट की यह दूसरी किश्त है। जनवरी में सरकार ने 250 करोड़ रुपए का भुगतान किया था।
इस परियोजना को केंद्र और राज्य द्वारा 50:50 के अनुपात में वित्त पोषित किया जा रहा है। समझौते के अनुसार भूमि अधिग्रहण की लागत, राहत पुनर्वास आदि के लिए राज्य सरकार को 2,421 करोड़ रुपए देने थे, इनमें इस साल जनवरी तक सरकार ने करीब 1,926 करोड़ रुपए दिए हैं। 250 करोड़ रुपए की इस किश्त के साथ एमएमआरसीएल को लगभग 2,176 करोड़ रुपए का भुगतान हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में पहुंचे मोहन भागवत और खड़गे, VIP गेस्ट लिस्ट में शामिल रहे ये रईस लोग
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
‘आत्म सम्मान गया तो बचती है सिर्फ जिंदा लाश’, ऑपरेशन टाइगर पर भड़के राज ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर करारा तंज
‘अग्नि परीक्षा’, उद्धव के वफादार हो तो जीवित पिता का पिंडदान करो, सुषमा अंधारे की कृष्णा अष्टिकर को चुनौती
परियोजना में हो रही देरी
33.5 किलोमीटर लंबी कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ मेट्रो परियोजना में देरी हो रही है। इसे जापान सरकार से भी वित्तीय मदद मिली हुई है। कारशेड की समस्या सुलझ नहीं पाई है, जबकि टनलिंग और सिविल वर्क का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। वैसे भूमिगत मेट्रो लाइन-3 को वर्ष 2019 में ही पूरा होना था। देरी के चलते पिछले साल सरकार ने आजाद मैदान की 3 लाख वर्ग फुट से अधिक जमीन के पट्टे को और तीन साल के लिए बढ़ा दिया। राज्य के बजट सत्र में डिप्टी सीएम अजित पवार ने मेट्रो-3 का नेवी नगर तक विस्तार करने की घोषणा की है, इससे मेट्रो मार्ग लगभग 35 किलो मीटर तक हो जाएगा। केंद्र और राज्य के बीच समन्वय न होने का असर भी इस परियोजना पर हो रहा है।
Rs 250 crore approv for mumbai metro 3 equal share of center and state
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना
Jun 21, 2026 | 03:05 PMमराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी
Jun 21, 2026 | 03:03 PMगड़चिरोली में नशामुक्ति की नई पहल तेज, महुआ फूल से शराब के बजाय लड्डू बनेंगे
Jun 21, 2026 | 03:01 PMचंद्रपुर के वरोरा में जलसंकट, किसानों की खेत तालाब और फेंसिंग पर अनुदान की मांग तेज
Jun 21, 2026 | 02:58 PMनागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद
Jun 21, 2026 | 02:58 PMऔने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
Jun 21, 2026 | 02:50 PMभंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा
Jun 21, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














