क्या रोहित पवार भी बदलेंगे पाला? सुप्रिया सुले से अनबन, कांग्रेस में जाने की अटकलों से सियासी हलचल तेज

Maharashtra Politics News: भाजपा विधायक परिणय फुके ने दावा किया कि एसपी विधायक रोहित पवार जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इस दावे को खारिज करते हुए रोहित ने फुके पर पलटवार किया।
Maharashtra Politics: Claims of Rohit Pawar joining Congress spark a stir
रोहित पवार, नाना पटोले गुप्त सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Rohit Pawar Congress Entry Claim: महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार के राजनीतिक कदम को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा विधायक परिणय फुके ने दावा किया है कि रोहित पवार जल्द ही राकां छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

फुके के मुताबिक, रोहित पवार और कांग्रेस नेता नाना पटोले के बीच एक गुप्त मुलाकात भी हुई है। इस दावे से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है और राकां तथा कांग्रेस के संभावित नए समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गई है।

भाजपा विधायक परिणय फुके ने आरोप लगाया कि NCP में सुप्रिया सुले के साथ रोहित पवार की जम नहीं रही है। सुप्रिया सुले द्वारा लगातार नजरअंदाज किए जाने से रोहित पवार पार्टी में अलग-थलग महसूस कर रहे हैं और नाराज चल रहे हैं।

फुके ने आगे कहा कि राकां के वरिष्ठ नेता भी रोहित पवार की आक्रामकता के खिलाफ हैं। इसी आंतरिक कलह के कारण रोहित, कांग्रेस का हाथ थामने का मन बना रहे हैं। परिणय फुके ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और रोहित पवार के डर से सत्ता पक्ष चिंतित है।

नाना पटोले से की गुप्त मुलाकात

फुके ने कहा कि रोहित ने भंडारा-गोंदिया दौरे के दौरान नाना पटोले से गुप्त मुलाकात की है। पटोले को खुश करने के लिए ही रोहित ने भंडारा और गोंदिया जिले का दौरा किया था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अपनी अनदेखी से परेशान होकर रोहित ने अपने लिए नया राजनीतिक ठिकाना खोजना शुरू कर दिया है।

Maharashtra Politics: Claims of Rohit Pawar joining Congress spark a stir
सूखे की मार: महाराष्ट्र को केंद्र से मिले महज 50 करोड़, 19 जिलों में खरीफ फसल बर्बाद होने से किसान बेहाल

आरोपों पर रोहित का पलटवार

पूर्व विदर्भ दौरे के दौरान रोहित पवार ने इन आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है। रोहित ने कहा कि परिणय फुके को उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

रोहित ने फुके पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपनी नजदीकी का इस्तेमाल विपक्ष के कार्यकर्ताओं पर झूठी कार्रवाई करवाने और अवैध बालू कारोबारियों को बचाने के लिए करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com