Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

13 बैठकों का कच्चा चिट्ठा और CCTV..NCP विलय पर रोहित पवार का सनसनीखेज दावा, बोले- तो कोल्हे होते प्रदेशाध्यक्ष

Maharashtra Politics Update: रोहित पवार का बड़ा खुलासा। NCP विलय के बाद प्रदेशाध्यक्ष कौन होते इसका खुलासा किया। अजित पवार गुट के 12 विधायक शरद पवार के संपर्क में। बैठकों के सीसीटीवी फुटेज का दावा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 19, 2026 | 08:28 AM

रोहित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

jit Pawar Faction MLAs Sharad Pawar: राकां के दोनों गुटों के बीच विलय को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब पार्टी के विधायक रोहित पवार ने एक बड़ा दावा किया है। यदि दोनों पक्षों का विलय हो गया होता। तो दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की इच्छानुसार डॉ. अमोल कोल्हे को महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना तय था।

‘अगर ये दोनों पक्ष एक साथ आ गए होते तो अजित दादा की भावनात्मक रूप से यही इच्छा थी। उनकी चाहत थी कि डॉ. अमोल कोल्हे संयुक्त राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष बनें।’ उन्होंने आगे कहा कि अजित पवार पार्टी को विस्तार देना चाहते थे और इस दिशा में अमोल कोल्हे उनकी इच्छा के अनुरूप ही सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहे थे।

बैठकों और सीसीटीवी फुटेज का जिक्र

विलय की प्रक्रिया को लेकर रोहित पवार ने बताया कि दोनों गुटों के बीच 13 से अधिक बैठकें हुई थीं। उन्होंने कहा, ‘जयंत पाटिल ने भी इस बारे में स्पष्टीकरण दिया है। सुप्रिया सुले और शशिकांत शिंदे भी बोल चुके हैं। यदि किसी को प्रमाण चाहिए तो मंत्री लोढ़ा के घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा सकते हैं, जहां दादा अलग-अलग वाहनों से पहुंचे थे।”

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी मेयर चुनाव में बीजेपी ने कर दिया खेला! ऐन वक्त पर बदला उम्मीदवार, कांग्रेस से हाथ मिलाने की चर्चा तेज

पुराना भंडारा रोड: सतरंजीपुरा से लेकर IT पार्क तक चली जेसीबी; फुटपाथों पर सजे अवैध ठेलों को मनपा ने किया जब्त

रोहित पवार के ‘साजिश’ वाले दावों पर भड़का उड्डयन मंत्रालय; मंत्री राम मोहन नायडू ने आरोपों को बताया निराधार!

छत्रपति शिवाजी महाराज: रायगढ़ का वो ऐतिहासिक राज्याभिषेक…जब दुनिया ने देखा स्वतंत्र भारत का संप्रभु चेहरा

अजित गुट के 12 MLA शरद पवार के संपर्क में

अजित पवार की राकां और शरद पवार की राकां के विलय की चर्चा इस समय जोरों पर है। लेकिन अब खबर आई है कि अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस के 12 विधायक शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस के संपर्क में हैं। यह सभी विधायक विलय के लिए शरद पवार के पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क कर रहे हैं, ऐसी जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से सामने आई है। इन 12 विधायकों ने दोनों राष्ट्रवादी पार्टियों के एकजुट होने की इच्छा व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें – रोहित पवार के ‘साजिश’ वाले दावों पर भड़का उड्डयन मंत्रालय; मंत्री राम मोहन नायडू ने आरोपों को बताया निराधार!

मुंबई में अजित पवार की पार्टी की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। अजित पवार के निधन के बाद पार्टी में आई रिक्तता और शरद पवार के नेतृत्व में फिर से काम करने की इच्छा इन 12 विधायकों की है। यदि दोनों राष्ट्रवादी पार्टियों का विलय करना है तो शरद पवार के पक्ष से लिखित प्रस्ताव आने के बाद ही इस पर चर्चा की जाएगी, ऐसा माना जा रहा है।

Rohit pawar claim ncp merger amol kolhe state president ajit pawar mlas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 08:28 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • NCP
  • NCP (SP)
  • Rohit Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.