- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Rickshaw Stand Built On Footpath In Bhayandar Mbmc Rto And Traffic Police Not Allowed
भायंदर में फुटपाथ पर बना दिया रिक्शा स्टैंड, MBMC, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की अनुमति नहीं
- Written By: प्रभाकर दुबे

भायंदर: राहगीरों को धूप, बारिश और यातायात जाम से बचाने के लिए भायंदर रेलवे स्टेशन के बाहर बनाया गया है। शेड युक्त फुटपाथ (Footpath) को रिक्शा स्टैंड (Auto Rickshaw Stand) बना दिया गया है। इसका चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। खास बात है कि रिक्शा स्टैंड को मीरा-भायंदर महानगरपालिका (Mira-Bhayander Municipal Corporation) और आरटीओ (RTO) की मंजूरी नहीं है।
बीजेपी में गुटबाजी का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जैसल पार्क क्षेत्र से बीजेपी नगरसेविका शानू गोहिल की निधि से पूर्व में ओस्तवाल शॉपिंग सेंटर के सामने और रेलवे पटरी के सामानांतर (स्टेशन से शिवसेना ऑफिस तक) फुटपाथ और उसके ऊपर शेड का निर्माण चार साल पहले साल 2018 में किया गया था। अब उस पर उनके पैनल और पार्टी के ही नगरसेवक रोहिदास पाटिल ने रिक्शा स्टैंड बनवा दिया हैं। गोहिल पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता गुट और पाटिल जिलाध्यक्ष रवि व्यास गुट के माने जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें
Mira Bhayander: मीरा-भायंदर रिक्शा परमिट का फिर होगा सत्यापन, फर्जी धारकों पर चलेगा हथौड़ा
मेड ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो कर दिया कत्ल, मीरा रोड हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
मीरा-भायंदर में सनसनी: काशीमीरा में हाउसकीपर सुमन नवाची की चाकू गोदकर हत्या, चंदेश एकॉर्ड सोसाइटी में दहशत
रेलवे की जिद बनेगा मीरा-भाईंदर की मुसीबत, जाफरी नदी का मलबा मानसून में डूब सकता है शहर
सड़क से हटवाकर फुटपाथ पर शिफ्ट कराया गया
पाटिल ने दावा किया कि फुटपाथ खाली पड़ा था। उस पर से राहगीर आते-जाते नहीं थे और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। सड़क पर यातायात जाम होता था। उन्होंने दावा किया कि पहले रिक्शा स्टैंड वहीं पर था इसलिए रिक्शा स्टैंड सड़क से हटवाकर फुटपाथ पर शिफ्ट कराया गया है।
स्टैंड हटाने के लिए डीसीपी से मिलेंगी गोहिल
गोहिल ने इसे गलत बताया। कहा कि सड़क की दूसरी दिशा में बीचों-बीच फेरीवाले बैठते हैं। उन्हें हटाकर भी जाम से आराम दिलाया जा सकता था। फुटपाथ पर से स्टैंड हटाने के लिए उन्होंने डीसीपी अमित काले, पीआई रमेश भामे, महानगरपालिका कमिश्नर दिलीप ढोले से जल्द मिलने वाली हैं।
महानगरपालिका कमिश्नर से शिकायत
दूसरी तरफ जैसलपार्क कल्याण समिति ने इसकी शिकायत महानगरपालिका कमिश्नर से की है। समिति के महासचिव नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पहले ट्रेन से उतरने के बाद यात्री फुटपाथ से होते हुए सीधे बाहर निकल जाते थे। इसके उलट अब पैदल यात्री फुटपाथ से सड़क और रिक्शे सड़क से फुटपाथ पर पहुंच गए हैं। रिक्शे छांव में और रेल यात्री चिलचिलाती धूप में खड़े रह रहें हैं। यह महानगरपालिका द्वारा शहर के नागरिकों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर अतिक्रमण हैं।
फुटपाथ पर राहगीरों का अधिकार
रेल यात्री संजय अग्रवाल कहते हैं कि फुटपाथ पर राहगीरों का अधिकार है। उस पर अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी नेता रथिन दत्ता कहते हैं कि जनता के पैसे से बनाया गया फुटपाथ जनता के ही काम आना चाहिए इसलिए रिक्शा स्टैंड हटाकर फुटपाथ को तत्काल खाली कराया जाना चाहिए।
Rickshaw stand built on footpath in bhayandar mbmc rto and traffic police not allowed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














