मुंबई रियल एस्टेट में बना 14 साल का रिकॉर्ड! अगस्त में बिके 12,500 से अधिक घर, सरकार की बल्ले-बल्ले

Mumbai Real Estate Record: मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में अगस्त 2026 में बंपर उछाल दर्ज किया गया। 12,503 संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन के साथ यह 14 वर्षों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया है।
Mumbai Real Estate Property Registration Record
मुंबई रियल एस्टेट में बना 14 साल का रिकॉर्डप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Mumbai Property Registration Record: मुंबई लगातार प्रॉपर्टी का हॉट डेस्टिनेशन बना हुआ है। महानगर के आवासीय रियल एस्टेट बाजार में अगस्त 2026 के दौरान मजबूत मांग देखने को मिली। महाराष्ट्र पंजीकरण एवं मुद्रांक विभाग के आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में मुंबई में 12,503 संपत्तियों का पंजीकरण हुआ। यह पिछले वर्ष के अगस्त की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

14 वर्षों में सबसे शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त महीने में 14 वर्षों से अधिक समय में यह सबसे अधिक संपत्ति पंजीकरण है। संपत्तियों की बिक्री में बढ़ोतरी के साथ राज्य सरकार के राजस्व में भी इजाफा हुआ है। अगस्त 2026 में संपत्ति पंजीकरण से 1,123 करोड़ रुपए से अधिक स्टाम्प ड्यूटी राजस्व प्राप्त हुआ, जो सालाना आधार पर करीब 12 प्रतिशत अधिक है।

जुलाई में रिकॉर्ड स्तर की गतिविधि के बाद मासिक आधार पर थोड़ी कमी जरूर दर्ज हुई, लेकिन सालाना आधार पर दो अंकों की वृद्धि ने मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में मांग की मजबूती को बनाए रखा है।

त्योहारी सीजन बना मुख्य कारण

नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, मुख्य त्योहारी सीजन से पहले घर खरीदने की रुचि मजबूत बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे के विकास और स्थापित डेवलपर्स की परियोजनाओं पर बढ़ते भरोसे से आवासीय बाजार को समर्थन मिल रहा है।

बाजार को मिल रही मजबूती

नरेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष और सृष्टि ग्रुप के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक कमलेश ठाकुर ने कहा कि 12,500 से अधिक पंजीकरण और 1,123 करोड़ रुपए से ज्यादा का स्टाम्प ड्यूटी संग्रह बाजार की मजबूती को दर्शाता है। उनके अनुसार, मजबूत आर्थिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचे में सुधार के कारण अंतिम उपयोगकर्ताओं का आवासीय संपत्तियों पर भरोसा कायम है।

मुंबई में क्यों बढ़ रही है घरों की मांग?

द गार्डियंस रियल एस्टेट एडवाइजरी के सह-संस्थापक एवं सीईओ राम नाइक ने कहा कि पंजीकरण और स्टाम्प ड्यूटी दोनों में वृद्धि गुणवत्तापूर्ण घरों की लगातार मांग बढ़ी है। खरीदार बेहतर कनेक्टिविटी वाली परियोजनाओं और स्थापित डेवलपर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Mumbai Real Estate Property Registration Record
Maharashtra Top 10 News: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नेपाल बाढ़ में लापता पर्यटकों तक, जानें आज की प्रमुख खबरें

मुंबई रियल एस्टेट पर उद्योग जगत के विशेषज्ञों की राय

सुपर्ब रियल्टी के प्रबंध निदेशक शिल्पिन तातेर के मुताबिक, मुंबई के प्रमुख शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में अंतिम उपयोगकर्ताओं की दिलचस्पी बनी हुई है। वहीं, ट्रांसकॉन डेवलपर्स की निदेशक श्रद्धा केडिया-अग्रवाल ने कहा कि अगस्त के आंकड़े घर खरीदने की सकारात्मक धारणा को दर्शाते हैं।

अरिहा ग्रुप के प्रमोटर ध्रुमन शाह ने कहा कि स्टाम्प ड्यूटी संग्रह में वृद्धि लेनदेन की मात्रा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण आवास की मांग और स्थिर कीमतों का संकेत देती है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आगामी त्योहारी सीजन में मुंबई के रियल एस्टेट बाजार की यह सकारात्मक गति जारी रह सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com