RCF ATC Case: चार बांग्लादेशी महिलाओं की तलाश, फोन रिकॉर्ड खंगाल रही मुंबई पुलिस

Maharashtra News: आरसीएफ पुलिस स्टेशन से जुड़े एटीसी सेल मामले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों को 4 फरवरी तक दोबारा रिमांड में भेजा गया है। फरार कॉन्स्टेबल और कथित एजेंट की तलाश तेज कर दी गई है।
Navi Mumbai Educity Project News
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: आरसीएफ पुलिस स्टेशन के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीसी) सेल से जुड़े गिरफ्तार आरोपियों, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय सुतार और पुलिस कॉन्स्टेबल योगेश खांडके को, 4 फरवरी तक दोबारा पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

पुलिस रिमांड समाप्त होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया था। हालांकि, इस मामले में कॉन्स्टेबल नेमाणे, जो छुट्टी पर गया था, अब भी फरार बताया जा रहा है, उसकी तलाश के लिए पुलिस की एक टीम विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है, इसी के साथ फरार अज्ञात एजेंट की भी तलाश जारी है।

वहीं चेंबूर पुलिस महिला कॉन्स्टेबल की जांच कर रही है कि इसमें उसका क्या रोल है। इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय रूप ले लिया है। जिससे पुलिस इसे अत्यंत गंभीरता से ले रही है। वहीं आरसीएफ पुलिस द्वारा गिरफ्तार 30 वर्षीय बांग्लादेशी बारबाला (जो शिकायतकर्ता भी है) पुलिस कस्टडी में है।

चार महिलाओं की भी तलाश जारी

  • पुलिस पीड़िता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच कर रही है। पीड़िता ने कहा था कि उसकी पड़ोसी चार बांग्लादेशी महिलाओं को भी, पैसे लेकर छोड़ने वाले मामले की जांच तेज हो गई है उन चारों महिलाओं की तलाश की जा रही है।
  • पीड़िता और गिरफ्तार आरोपियों के फोन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है। बता दें कि पीड़िता 30 वर्षीय जिला जौसर, बांग्लादेश की रहने वाली है। वह करीब 13 साल पहले अवैध तरीके से भारत आई और वर्तमान में नवी मुंबई के एक बीयर बार में बार डांसर के रूप में काम करती है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com