कौन सा राज्य है भारत का सबसे अमीर? RBI ने जारी की रिपोर्ट, UP ने कर्नाटक को पछाड़ा, देखें टॉप 10 लिस्ट
RBI Richest States Report: भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत का सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट जारी की है। इसमें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाकर सबको चौंकाया है। जानें आपके राज्य का क्या है हाल।
- Written By: आकाश मसने
भारतीय रिजर्व बैंक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Top 10 Richest States in India: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि भारत का सबसे अमीर राज्य कौनसा है। इस लिस्ट में तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों का दबदबा है, जबकि अरुणाचल प्रदेश का आर्थिक उत्पादन सबसे कम है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। करीब 1.4 अरब की आबादी वाले भारत की जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 2025-26 में 7.4% रहने का अनुमान है। भारत जल्द ही जर्मनी को पीछे छोड़कर 5.7 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सबसे अमीर और गरीब राज्यों की लिस्ट जारी की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में टॉप पर न तो उत्तर प्रदेश है और न ही गुजरात। अमीर राज्यों की लिस्ट में दक्षिण के राज्यों का दबदबा कायम है।
महाराष्ट्र फिर बना नंबर 1
अमीर राज्यों की सूची में महाराष्ट्र एक बार फिर देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। वित्त वर्ष 2025 के अनुमानों के अनुसार महाराष्ट्र का जीएसडीपी 45.31 लाख करोड़ है। इस रिपोर्ट की सबसे बड़ी खबर उत्तर प्रदेश को लेकर है। यूपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को पीछे छोड़ दिया है और अब देश की तीसरी सबसे बड़ी स्टेट इकोनॉमी बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
आर्थिक उत्पादन के आधार पर तय होती है रैकिंग
यह रैंकिंग राज्यों के आर्थिक उत्पादन के आधार पर तय की जाती है। इसका अनुमान मौजूदा कीमतों के आधार पर लगाया जाता है। ये आंकड़े यह समझने में मदद करते हैं कि भविष्य में आर्थिक गतिविधियां कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- लाडकी बहिन योजना: e-KYC की डेडलाइन 31 मार्च तक बढ़ी, जानें क्यों अटकी है आपकी किस्त और कब आएगा पैसा?
दिल्ली और अन्य राज्यों का प्रदर्शन
पश्चिम चंगाल, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश भी देश की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। इन सभी राज्यों की इकोनॉमी 15 लाख करोड़ के आकडे को पार कर चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में 10वें स्थान पर है, जिसकी जीएसडीपी 12.15 लाख करोड़ आकी गई है।
