Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ये होंगे चंद्रशेखर बावनकुले के अगले उत्तराधिकारी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निभाएंगे अहम भूमिका

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में नए प्रदेश अध्यक्ष की आधिकारिक तौर पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। इस पोजिशन के लिए चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने उत्तराधिकारी की भी घोषणा कर दी है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 04, 2025 | 07:18 AM

चंद्रशेखर बावनकुले और रवींद्र चव्हाण (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर तस्वीर साफ हो गई है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने खुद अपने अगले उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी है। चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने अगले उत्तराधिकारी के तौर पर रवींद्र चव्हाण की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा है कि उनके बाद महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी रवींद्र चव्हाण संभालेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की महाजीत के बाद शिर्डी में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी बैठक हुई थी। इसी बैठक के दौरान भाजपा ने रवींद्र चव्हाण को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया था। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अब जल्द ही आधिकारिक तौर पर रवींद्र चव्हाण की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की जाएगी। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ये बयान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे के बाद सामने आया है।

संगठन का सौंपा था जिम्मा

शिवसेना के विधायक रवींद्र चव्हाण को विधानसभा चुनाव के बाद मंत्री पद से वंचित रखा गया था। हालांकि, उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसका परिणाम भी भाजपा को साफ तौर पर देखने को मिला। रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा ने महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल किया।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

MBMC चुनाव का महासंग्राम, मंत्री बनाम विधायक, आरोपों की राजनीति चरम पर

Ulhasnagar News: ‘दोस्ती का गठबंधन’ में तालमेल की कमी, दो वार्डों में सहयोगी दल आमने-सामने

चंद्रशेखर बावनकुले ओबीसी से आते है और रवींद्र चव्हाण मराठा समुदाय से आते है। ऐसे में उन्हें राज्य का प्रदेश अध्यक्ष चुनना मराठा समुदाय का सपोर्ट पाने के लिए अच्छा तरीका माना जा रहा है। वे मुंबई के डोंबिवली से विधायक है। चव्हाण इससे पहले पीडब्लयूडी, चिकित्सा, शिक्षा, बंदरगाह, सूचना प्रौद्योगिकी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसे विभाग संभाल चुके हैं।

निकाय चुनाव के लिए रणनीति तैयार, मुंबई में होगा बीजेपी का राज! शाह ने चल दी बड़ी चाल

तख्तापलट में निभाई अहम भूमिका

बता दें कि रवींद्र चव्हाण चौथी बार डोंबिवली से विधायक चुने गए हैं। 2021 में जब शिंदे-फडणवीस सरकार आई तब उन्होंने तख्तापलट करने में अहम भूमिका निभाई थी। उस समय उन्हें लोक निर्माण मंत्री का पद दिया गया था। साथ ही पालघर और सिंधुदुर्ग जिले का पालक मंत्री भी बनाया गया था। उन्होंने ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग में पार्टी के लिए अच्छा काम किया है और पार्टी को अधिक सीटें जीतने में बड़ा योगदान दिया है। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के गढ़ कोंकण में चव्हाण ने पार्टी को काफी सफलता दिलाई थी।

Ravindra chavan successor of chandrashekhar bawankule bjp state president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2025 | 01:35 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chandrashekhar Bawankule
  • Maharashtra News
  • Ravindra Chavan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.