मुंबई की फिल्म सिटी में बड़ा हादसा! रामायण का सेट जलकर खाक, मची अफरातफरी, देखें VIDEO

Ramayana Movie Set Fire: मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के सेट पर भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ramayana movie set fire mumbai goregaon film city
फिल्म रामायण(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Goregaon Film City Fire News: सोमवार शाम मुंबई के गोरेगांव ईस्ट की फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए बने एक अस्थायी सेट पर आग लग गई। सेट पर आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया और अफरातफरी मच गई। यह आग रिलायंस मीडियावर्क्स के पास, प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे बने सेट पर लगी।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग लगने की सूचना शाम 4:02 बजे मिली और इसे लेवल-वन की घटना माना गया। आग लगभग अस्थायी पीसीआर यूनिट तक ही सीमित रही।

संपत्ति और उपकरणों का नुकसान

आग से इलेक्ट्रिकल वायरिंग, बिजली के उपकरण, केबल, दरवाजे, लकड़ी के तख्ते, एसी यूनिट, बांस और प्लास्टिक का सामान, साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़ा अन्य सामान खराब हो गया।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शाम 4:55 बजे तक आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मौके पर आपातकालीन सेवाओं की तैनाती

मौके पर बृहन्मुंबई मनपा (BMC) फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड कंट्रोल और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीमें तैनात की गईं।

बताया जा रहा है कि यह सेट डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ा है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। आग लगने का सही कारण और नुकसान का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है।

ramayana movie set fire mumbai goregaon film city
पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

MTV Hustle और पति, पत्नी और पंगा के सेट आग में जले

केवल रामायणम् ही नहीं, बल्कि MTV के 'Hustle 5' और 'पति, पत्नी और पंगा 2' की शूटिंग भी बाधित हुई, क्योंकि इनके सेट पास के ही स्टूडियो में स्थित थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पहले 'पति, पत्नी और पंगा 2' के सेट पर लगी और फिर 'Hustle 5' के सेट तक फैल गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों सेटों को कितना नुकसान हुआ है।

ramayana movie set fire mumbai goregaon film city
रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ दिखे रवि दुबे, रामायण के सेट से शेयर की फोटो

शूटिंग और फिल्म इंडस्ट्री पर असर

गोरेगांव फिल्म सिटी में हुए इस हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। सेट पर हुए इस नुकसान के कारण 'रामायण' के साथ-साथ अन्य शोज़ की शूटिंग के शेड्यूल में अस्थायी तौर पर देरी हो सकती है। प्रशासन द्वारा स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही दोबारा शूटिंग शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com