- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Priyanka Chaturvedi Slams Retired Judge Giribala Singh Over Twisha Sharma Death Case
‘औरत ही औरत की दुश्मन’, ट्विशा शर्मा मौत मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का रिटायर्ड जज गिरिबाला पर वार
Priyanka Chaturvedi Twisha Sharma Case Giribala Singh: ट्विशा शर्मा मौत मामले में प्रियंका चतुर्वेदी ने मृतका की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को बताया 'औरत की दुश्मन'।
- Written By: अनिल सिंह

प्रियंका चतुर्वेदी और गिरिबाला सिंह (फोटो क्रेडिट-X)
Priyanka Chaturvedi On Giribala Singh: भोपाल की रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला हर गुजरते दिन के साथ और अधिक पेचीदा होता जा रहा है। इस संवेदनशील प्रकरण में उस समय एक नया विवाद खड़ा हो गया जब मृतका की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने मीडिया के सामने आकर अपनी बहू के मानसिक स्वास्थ्य, गर्भपात (MTP) के फैसले और मायके पक्ष के व्यवहार को लेकर कई निजी खुलासे किए। इन बयानों को ढाल बनाकर खुद को निर्दोष बताने की कोशिशों पर अब विपक्षी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
शिवसेना (UBT) की आक्रामक सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गिरिबाला सिंह के इस इंटरव्यू को सोशल मीडिया पर रीपोस्ट करते हुए लिखा, “अगर ‘औरत ही औरत की दुश्मन होती है’ इस मुहावरे का कोई असल चेहरा हो सकता है, तो वह निश्चित रूप से यही महिला हैं।” प्रियंका ने तंज कसते हुए आगे कहा कि चूंकि गिरिबाला खुद एक पूर्व न्यायाधीश रही हैं, इसलिए वे कानून की कमजोरियों और कानूनी प्रक्रिया को अपने रसूख से कैसे मोड़ा जाता है, इसकी गहरी समझ रखती हैं। यही वजह है कि वे उस लड़की की छवि खराब कर रही हैं जो अब सच बताने के लिए हमारे बीच नहीं है।
सास का एमटीपी (MTP) और प्रेग्नेंसी को लेकर दावा
इससे पहले, अपनी सफाई में गिरिबाला सिंह ने दावा किया था कि ट्विशा शर्मा ने अपनी मर्जी से गर्भपात यानी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी की दवाइयां ली थीं। बाद में उसने इस प्रक्रिया को बीच में ही रोकने की जिद की, जो कि चिकित्सकीय रूप से संभव नहीं था। पूर्व जज ने कहा कि उनके बेटे और पूरे परिवार ने ट्विशा का हर संभव मानसिक और शारीरिक इलाज करवाया था, लेकिन उसके मायके वालों के अनुचित हस्तक्षेप के कारण वह गहरे तनाव में चली गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
किसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
Pune Garbage Crisis: पुणे में कचरा संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया 700 करोड़ घोटाले का आरोप
चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाना पड़ सकता है भारी, पुणे आरटीओ सख्त
घाटकोपर में महापौर रितु तावड़े का एक्शन, अवैध पार्किंग और नशीले पदार्थों पर कार्रवाई
ये भी पढ़ें- किसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
मामले को भटकाने और प्रभावित करने का आरोप
प्रियंका चतुर्वेदी ने गिरिबाला के इसी बयान की कड़ियों को जोड़ते हुए भोपाल पुलिस और अदालत का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि एक विचाराधीन मामले में मुख्य संदिग्धों में से एक द्वारा मृतका के चरित्र और उसके निजी फैसलों पर सार्वजनिक रूप से कीचड़ उछालना कानूनी रूप से गलत है। प्रियंका के मुताबिक, यह सब केवल इसलिए किया जा रहा है ताकि पुलिस डायरी और अदालत में पेश होने वाले साक्ष्यों को पहले ही कमजोर किया जा सके और रसूखदार आरोपियों को बचाया जा सके।
सोशल मीडिया पर इंसाफ की जंग, जांच जारी
ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस फॉर ट्विशा’ कैंपेन तेजी से ट्रेंड कर रहा है। नेटिजन्स और महिला अधिकार संगठनों का कहना है कि एक न्यायिक पद पर रहे व्यक्ति के परिवार में यदि एक महिला सुरक्षित नहीं थी, तो यह समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। फिलहाल भोपाल पुलिस इस मामले में ट्विशा के पति और सास के कॉल डिटेल्स, मेडिकल रिपोर्ट्स और सुसाइड नोट (यदि कोई हो) की बारीकी से जांच कर रही है। प्रियंका चतुर्वेदी के इस बयान के बाद पुलिस प्रशासन पर भी निष्पक्ष जांच करने का भारी दबाव बन गया है।
Priyanka chaturvedi slams retired judge giribala singh over twisha sharma death case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘औरत ही औरत की दुश्मन’, ट्विशा शर्मा मौत मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का रिटायर्ड जज गिरिबाला पर वार
May 19, 2026 | 03:35 PMMP News: 20 मई को निजी मेडिकल स्टोर्स पर ताला, केमिस्ट करेंगे हड़ताल; आपातकाल के लिए यहाँ मिलेंगी दवाएं
May 19, 2026 | 03:12 PMभीषण गर्मी में अंधेरे में बैठे रहे यात्री, इंडिगो फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल
May 19, 2026 | 03:10 PMआज ग्रहों का बड़ा विशेष संयोग, बन रहा है ‘गजकेसरी राजयोग’, इन 4 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत
May 19, 2026 | 03:10 PMमध्य प्रदेश में अपना दल एस का संगठन विस्तार, मान सिंह विसेन बने स्टेट प्रेसिडेंट
May 19, 2026 | 03:09 PMसंजय राउत ने युवाओं को कहा दिमाग से कमजोर, भड़की युवा सेना ने नागपुर में बीच सड़क पर फूंका सांसद का पुतला
May 19, 2026 | 03:06 PMसागर में भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, अब तक मिला 1529 यूनिट ब्लड
May 19, 2026 | 02:48 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














