

मीरा रोड पूर्व स्थित GCC क्लब के कॉन्फ्रेंस सभागृह में हुई कोर कमेटी की बैठक।
जिले में स्थानीय उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर।
मुंबई में रहने वाले प्रतापगढ़वासियों को जिले के विकास से जोड़ने की दिशा में प्रयास।
Pratapgarh Industry Business Employment: यूपी के चर्चित जिले प्रतापगढ़ में बड़े पैमाने पर होने वाले आंवला उत्पादन एवं उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुंबई में रहने वाले प्रतापगढ़ी विशेष प्रयास करेंगे।
प्रतापगढ़ जिले में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी उद्देश्य से मुंबई शहर में रहने वाले प्रतापगढ़वासियों के संगठन ‘सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार’ की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
मीरा रोड पूर्व स्थित जीसीसी क्लब के कॉन्फ्रेंस सभागृह में हुई इस बैठक में जिले के आर्थिक विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और पलायन जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
डॉ. अमर मिश्रा के मार्गदर्शन एवं उद्योगपति नीतेश्वर मिश्रा के संयोजन में बैठक सम्पन्न हुई। चंदीधाम के संस्थापक पं. अरुण मिश्र ने बैठक की अध्यक्षता की जबकि आईएएस अधिकारी योगेश मिश्रा मुख्य अतिथि थे।
पार्श्वगायक रवी त्रिपाठी, कोहड़ौर में शैक्षणिक हब के संस्थापक दिनेश त्रिपाठी, धर्मानुरागी आनंद पांडेय, आईटीएस अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, रिक्शा-टैक्सी चालक यूनियन के अध्यक्ष पं. के. के. तिवारी,एड्. बद्री प्रसाद पाण्डेय,पं. लक्ष्मण द्विवेदी, शिक्षाविद प्रदीप दूबे,राजेश पाण्डेय,आशीष दूबे,एड्. रमेश त्रिपाठी ने परिवार को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। ज्यादातर अतिथियों ने युवाओं की आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए एकजुटता का संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश निवासी व प्रयागराज हनुमान मंदिर के महाराज स्वामी अभिरामाचार्य ने उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया। डॉ. अमर मिश्रा ने बताया कि यहां परिवार का प्रत्येक सदस्य समान है। अविनाश पांडेय को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि सुरेश मिश्र ने किया।
इस अवसर पर एड्. विनय दूबे, राकेश पाण्डेय, अनिल बारी, पवन शुक्ला, स्वामी नाथ मिश्र,राम सिंह, राजेश सिंह सोमवंशी, अरविंद शुक्ल, प्रमोद कुमार, गणेश पाण्डेय,संतोष तिवारी, दलबहादुर सिंह,प्रिंस पांडेय,अनुपम शुक्ल, मनीष दूबे, नीलेश मिश्रा सहित अनेक पत्रकार, शिक्षाविद ,समाजसेवी व उद्योगपति उपस्थित थे। अंत में नीतेश्वर मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।