

Mumbai Peak Power Demand Record: मुंबई में तेजी से बढ़ रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो परियोजनाओं, डेटा सेंटर और पुनर्विकास योजनाओं का सीधा असर बिजली की मांग पर दिखाई देने लगा है। जून में शहर की अधिकतम बिजली मांग रिकॉर्ड 4,642 मेगावाट दर्ज की गई है।
टाटा पावर के अध्ययन के अनुसार, यही रफ्तार जारी रही तो वर्ष 2031 तक मुंबई को करीब 6,500 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी, इसलिए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी उसी अनुपात में मजबूत करना जरूरी होगा। मुंबई शहर और उपनगरों में करीब 50 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बेस्ट, टाटा पावर और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी बिजली उपलब्ध कराते हैं।
हाल के वर्षों में बिजली की मांग लगातार बढ़ी है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई मेट्रो लाइनों, डेटा सेंटर, बड़े विकास कार्यों और पुनर्विकास के तहत बन रही ऊंची इमारतों के कारण आने वाले वर्षों में यह मांग और तेजी से बढ़ेगी। अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2031 तक मौजूदा मांग की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक बिजली की जरूरत होगी।