अंधेरी में एक डांस बार पर पुलिस का छापा, तहखाना से मिली 17 लड़कियां
- Written By: प्रभाकर दुबे
मुंबई: मुंबई (Mumbai) समेत राज्य भर में डांस बार (Dance Bar) पर प्रतिबंध (Ban) हैं। इसके बावजूद आर्केस्ट्रा बार के नाम पर डांस बार चल रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण मुंबई के अंधेरी (Andheri) इलाके में देखने को मिली। मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने अंधेरी के एक बार पर छापा मारा। पुलिस (Police) को कार्रवाई के दौरान तहखाना से 17 लड़कियां मिली। अंधेरी पुलिस स्टेशन में बार मैनेजर और कैशियर समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एक एनजीओ की ओर से शिकायत की गई थी कि कोरोना काल में भी डांस बार खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर चल रहा है। मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा टीम ने अंधेरी (पूर्व) के एक बार पर शनिवारी रात 11।30 से 12।30 बजे के बीच छापा मारा। वहां पुलिस को बार गर्ल्स नहीं मिली, तो उसे काफी हैरानी हुई। समाज सेवा शाखा को एनजीओ की शिकायत झूठी लगी, लेकिन कुछ ही समय में पुलिस की छानबीन में बार के अंदर बने तहखाना में 17 लड़कियों के छुपे होने का भनक लगा।
मेकअप रूम के गुप्त कमरे में छुपी थी लड़कियां
पुलिस ने तहखाना से उन सभी लड़कियों को बाहर निकाला। अंधेरी पुलिस स्टेशन में बार मैनेजर बार मैनेजर और कैशियर समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मेकअप रूम के शीशे के पीछे एक गुप्त कमरे से लड़कियों को हिरासत में लिया गया। एनजीओ की ओर से शिकायत की गई थी कि बार खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग! उखरुल में 2 नागा नागरिकों की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मची चीख-पुकार
पेशे से इंजिनियर, पैशन से उग्रवादी…STF ने नोएडा हिंसा के मास्टरमाइंड को तमिलनाडु से दबोचा; ऐसे भड़काई हिंसा
‘इन्विजनिंग इंडिया’ के दूसरे संस्करण का विमोचन, संजय देशमुख की पुस्तक में 2047 के विकसित भारत का रोडमैप
लोग बार गर्ल्स उड़ा रहे लाखों रुपए
प्रतिबंध के बावजूद बार में खुलेआम डांस हो रहा है और रोजाना सैकड़ों लोग लाखों रुपए बार गर्ल्स पर उड़ा रहे हैं। मुंबई में डांस बार पर से प्रतिबंध हटने के बाद सिर्फ चार लड़कियों को काम करने की इजाजत थी, लेकिन 40 से ज्यादा लड़कियां आर्केस्ट्रा के नाम पर यहां डांस कर रही थीं। पुलिस की छापेमारी के डर से लड़कियां एक गुप्त कमरे (तहखाना) में छिप गई थी।
