- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Plan To Break Bandra Skywalk 14 Years Ago Mmrda Had Constructed
बांद्रा स्काईवॉक तोड़ने की योजना, 14 साल पहले MMRDA ने किया था निर्माण
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: बांद्रा पूर्व (Bandra East) में स्टेशन से बीकेसी (BKC)को जोड़ने वाले 14 साल पुराने स्काईवॉक (Skywalk) को तोड़ने की योजना बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि 2007-08 में एमएमआरडीए (MMRDA) ने उक्त स्काईवॉक का निर्माण किया था और बाद में रखरखाव के लिए इसे बीएमसी (BMC) को सौंप दिया।
इस समय यह स्काईवॉक जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गया है। बताया गया कि बीएमसी ने इसे तोड़कर फिर से बनाए जाने का प्लान बनाया है। इसके लिए 18.69 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
2019 में हुआ बंद
फ्लाईओवर स्टील का बना था, इसलिए प्रदूषण और खाड़ी की नमकीन खराब हवा के कारण यह जीर्ण-शीर्ण हो गया। 2019 के मानसून के दौरान बांद्रा पूर्व में इस स्काईवॉक का एक हिस्सा गिर गया, जिससे एक महिला घायल हो गई थी। इस घटना के बाद मुंबई में कई स्काईवॉक की स्थिति को लेकर ऑडिट का आदेश दिया गया था। बीएमसी स्काईवॉक के एक हिस्से को संरचनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए तोड़ने पर विचार कर रही थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण योजना के क्रियान्वयन में देरी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
जनता का पैसा और अफसरों की अय्याशी; BKC के पार्क में आम नागरिकों की एंट्री बंद होने पर भड़के वरुण सरदेसाई
महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! चुनाव आयोग ने दी मंजूरी, 30 जून से पहले माफ होगा 2 लाख तक का कर्ज
भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में NCP ने पास किया एकजुटता का प्रस्ताव, पार्थ पवार की नाराजगी पर दी सफाई
2019 से स्काईवॉक को कर दिया गया था बंद
2019 से स्काईवॉक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद बीएमसी ने तकनीकी सलाहकार नियुक्त कर फ्लाईओवर का मसौदा, रूपरेखा, योजना और बजट बनाने के लिए कहा। सलाहकार के अनुसार 16.20 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत तय की गई और निविदाएं मंगाई गईं। आठ कंपनियों ने बोली में रुचि दिखाई है। इनमें मेसर्स एन ए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड अनुमानित लागत से 2.49 करोड़ कम में काम करने को तैयार है। बीएमसी ने इस कंपनी को प्राथमिकता दी है। बीएमसी ने कंपनी से कहा है कि वह कुल लागत का एक फीसदी बीएमसी के पास सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर रखे। निर्माण कंपनी को 18 महीने के भीतर अपना काम पूरा करना होगा।
एमएमआरडीए के 23 स्काईवॉक
बताया गया कि एमएमआरडीए ने शहर में 23 स्काईवॉक का निर्माण किया है। इसके निर्माण पर लगभग 700 करोड़ रुपए खर्च हुए और वार्षिक रखरखाव लगभग 2.5 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाती रही है। अधिकांश स्काईवॉक ड्रग पेडलर्स और असामाजिक तत्वों के अड्डे बन गए हैं। पिछले दिनों पालकमंत्री असलम शेख ने आरोप लगाया था कि एमएमआरडीए की स्काईवॉक योजना में जनता के पैसे की बर्बादी हुई है। आईआईटी बॉम्बे या वीजेटीआई प्रोफेसर और एक अतिरिक्त मुख्य सचिव (शहरी विकास) के नेतृत्व में एक विशेष पैनल नियुक्त कर स्काईवॉक की आवश्यकता के मामले की समीक्षा होनी चाहिए।
Plan to break bandra skywalk 14 years ago mmrda had constructed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














