मुंबई के लोगों को लगेगा झटका, BEST ने भेजा बिजली दर में वृद्धि का प्रस्ताव
- Written By: अमन दुबे
File Pic
मुंबई : बढ़ती महंगाई के बीच अब मुंबईकरों को बिजली (Electricity) का जोरदार झटका (Shock) देने जा रहा है। बेस्ट प्रशासन (Best Administration) ने बिजली की दर में वृद्धि (Increase) का प्रस्ताव MERC के पास भेजा है। एमईआरसी बेस्ट के प्रस्ताव पर मुहर लगाता है तो मुंबईकरों के बिजली बिल (Electricity Bill) की अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती हैं। बेस्ट प्रशासन अपने प्रस्ताव को जल्द स्वीकार करने की मांग रखी है। दिसंबर अंत तक प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। मुंबई में बेस्ट के 10 लाख 80 हजार उपभोक्ता हैं। बेस्ट का प्रस्ताव स्वीकार होता है तो 1 अप्रैल से बिजली के बिल बढ़ जाएंगे।
बेस्ट महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने बताया कि बेस्ट उपक्रम मुंबई में परिवहन सेवा के साथ बिजली की आपूर्ति भी करता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बेस्ट की बिजली की दरों में वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए इस बार बिजली दर बढ़ाने का निर्णय लिया है। बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के पास भेजा गया है। एमईआरसी की मंजूरी के बाद बिजली बिल बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। लोकेश चंद्र ने कहा कि बिजली दर में कितनी वृद्धि होगी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बिजली वृद्धि का निर्णय नियामक आयोग के निर्णय पर ही तय होगा।
मुंबई में लगेंगे स्मार्ट मीटर
बेस्ट महाप्रबंधक लोकेश चंद्रा ने बताया कि बेस्ट उपक्रम मुंबई में बड़े पैमाने पर बिजली के केबल बदलने का काम चल रहा है। केबल बदलने का काम अगले ढाई साल में पूरा कर लिया जाएगा। पुराने मीटर को बदल कर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने बिजली मीटर की जगह पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम जनवरी में शुरू किया जाएगा। सितंबर तक सभी मीटर बदले दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग में आने वाली शिकायतों के मद्देनजर स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले पर बड़ा एक्शन; सीएम फडणवीस ने दिए पिछले 5 वर्षों के ऑडिट के आदेश
स्मार्ट ऐप से रख सकते हैं नजर
बेस्ट एक ऐसा ऐप लाने जा रहा है जिससे उपभोक्ता अपने घरों में 24 के भीतर कितनी बिजली का उपयोग हुआ है वह भी देख सकेंगे। कुछ लोग घरों में पंखा, एसी जैसे अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण बंद करना भूल जाते हैं। अब घर के बाहर रहने पर भी इस ऐप की मदद से उसे बंद किया जा सकता है।
55 स्थानों पर पब्लिक ई-चार्जिंग प्वाइंट
बेस्ट अगले तीन महीने में 55 स्थानों पर पब्लिक ई-चार्जिंग शुरु करने जा रहा है। ई-चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ सैकड़ों वाहन चार्ज करने की क्षमता होगी। इससे ई-चार्जिंग स्टेशनों में प्राइवेट वाहनों को अपने वाहन चार्ज करने में आसानी होगी।
डिपो के डेवलपमेंट पर विचार
मुंबई में बेस्ट के डिपो के डेवलपमेंट पर विचार चल रहा है। वर्ल्ड बैंक को हमने डिपो के डेवलपमेंट को लेकर प्रपोजल दिया है। ईएफसी पर काम चल रहा है। एक बार डेवलपमेंट के बाद ऊपर काम करना कठिन होगा। वर्ल्ड बैंक हमारा लोन प्रपोजल स्वीकार करता है उसके अनुसार काम किया जाएगा। – लोकेश चंद्रा, महाप्रबंधक, बेस्ट उपक्रम।
