पत्रकार विकास परिषद ने किया मुंबई इकाई का विस्तार, भालचंद्र नेवमाने अध्यक्ष और शुभ नारायण साह बने महासचिव

Patrakar Vikas Parishad Mumbai: मुंबई में पत्रकार विकास परिषद का दिवाली स्नेह सम्मेलन भव्यता से संपन्न हुआ। संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई पत्रकारों के हितों पर चर्चा हुई।
Diwali Sneh Sammelan Mumbai
पत्रकार विकास परिषद स्नेह सम्मेलन सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पत्रकार विकास परिषद, मुंबई का दिवाली स्नेह सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न।

  • भालचंद्र नेवमाने को मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • वाणिका दर्पण के प्रधान संपादक शुभ नारायण साह बने मुंबई महासचिव।

  • पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Diwali Sneh Sammelan Mumbai: पत्रकार विकास परिषद मुंबई का दिवाली स्नेह सम्मेलन बड़े ही उत्साह, सौहार्द एवं भव्यता के साथ संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सम्मेलन में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती, पत्रकारों की समस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुंबई अध्यक्ष भालचंद्र नेवमाने ने कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी का स्वागत किया, जबकि संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश शास्त्री का स्वागत मुंबई इकाई के महासचिव शुभ नारायण साह ने किया। संस्था के वर्तमान स्वरूप, भविष्य की योजनाओं और संगठन के उद्देश्यों पर राष्ट्रीय महासचिव जगदीश शास्त्री ने विस्तार से अपने विचार रखे।

नवनियुक्त मुंबई के भालचंद्र नेवमाने ने अपने विचार व्यक्त किए

इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, उनके समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उन्होंने मुंबई शहर इकाई के संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए मुंबई अध्यक्ष पद पर भालचंद्र नेवमाने तथा मुंबई महासचिव पद पर वाणिका दर्पण के प्रधान संपादक शुभ नारायण साह के नाम की घोषणा की। दोनों पदाधिकारियों का उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नवनियुक्त मुंबई अध्यक्ष भालचंद्र नेवमाने ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प जताया। वहीं नवनियुक्त मुंबई महासचिव शुभ नारायण साह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों को संगठित होना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रशासनिक स्तर एवं राजनीतिक स्तर पर पत्रकारों को आने वाली समस्याओं, उनके समाधान और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सबकी सहभागिता की अपील की।

Diwali Sneh Sammelan Mumbai
दहिसर में बीएमसी का बुलडोजर एक्शन: 19 निर्माण ध्वस्त, अब 4 मीटर की सड़क होगी 18.30 मीटर चौड़ी

वाणिका दर्पण की व्यवस्थापिका गंगा देवी शाह की भी उपस्थिति

कार्यक्रम के अंत में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश शास्त्री ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान सभी के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन मुंबई इकाई के महासचिव शुभ नारायण साह ने किया।

दिवाली स्नेह सम्मेलन में ओमप्रकाश तिवारी, जगदीश शास्त्री, भालचंद्र नेवमाने, शुभ नारायण साह, भूपेंद्र श्रीवास्तव, शिवरतन गगर, रशीद बिरोधी, सुरेश मिश्ले, सबीर खान, कमलेश दुबे, देवेन हन्ना, दीप फलकानी, शंकरलाल जागीर, अनुप जैन, शीतल प्रसाद, बाबा लोंडे, महेश कुमार मिश्रा, मोहम्मद यूनुस खान, राम शंकर सिंह, एस.एन. जादव, कलाकांत अर्थीकर, अरुण कुमार कमल, कैलाश जादव सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे।

वाणिका दर्पण की व्यवस्थापिका गंगा देवी शाह की भी विशेष उपस्थिति रही। सम्मेलन का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। पत्रकारों ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकता, मजबूती और पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।