मुंबई के ओशिवारा में खौफनाक वारदात, पति ने पहले पत्थर से कुचला, फिर चाकू से रेता पत्नी का गला

Mumbai Crime News: मुंबई के ओशिवारा में एक पति ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी की पत्थर और चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। ओशिवारा पुलिस ने आरोपी को रात में ही गिरफ्तार किया।
A 30-year-old woman was brutally murdered by her husband in Mumbai's Oshiwara following a family dispute. Oshiwara police arrested the accused the same night.
(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: एआई फोटो)
Updated on

 Mumbai Oshiwara Murder Case: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आदर्श नगर में एक 30 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही ओशिवारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपी पति धीरज पवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी झुमरी पर पहले पत्थर से हमला करने और फिर चाकू से उसका गला रेतने का संगीन आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दंपत्ति मूल रूप से महाराष्ट्र के अमरावती जिले का रहने वाला था। वे अपनी आजीविका चलाने के लिए अक्सर दिहाड़ी मजदूरी करने मुंबई आया-जाया करते थे। इस दंपत्ति के तीन बच्चे है जिसमें, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

जो अमरावती में ही रहकर पढ़ाई और पालन-पोषण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा काम के सिलसिले में सोमवार को ही मुंबई पहुंचा था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे आदर्श नगर इलाके में दोनों के बीच एक बार फिर तीखी बहस शुरू हो गई।

हत्या का मामला दर्ज

गुस्से में आकर आरोपी धीरज ने सड़क किनारे पड़े एक भारी पत्थर से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने चाकू से उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया, घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ओशिवारा पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की।

पुलिस ने बेहतरीन मुस्तैदी दिखाते हुए उसी रात आरोपी को ढूंढ निकाला और सलाखों के पीछे भेज दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने रात में ही आरोपी को दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए ओशिवारा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के साक्ष्य जुटाए और उसी रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com