तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका; मुंबई में आज नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बीएमसी ने जारी किए निर्देश

Mumbai Orange Alert: मुंबई में आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट के बाद बीएमसी ने एहतियातन सोमवार को सभी सरकारी, निजी, मनपा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है।
Forecast of strong winds and heavy rain; schools and colleges in Mumbai to remain closed today; BMC issues directives.
मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश, स्कूल बंद, (साेर्स: एआई फोटो)
Updated on

Mumbai Orange Alert Schools Colleges Closed: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की तरफ से सोमवार यानी आज मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं का औरंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद ब बीएमसी ने एहतियातन स्कूल व कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी सरकारी, निजी और मनपा संचालित स्कूलों तथा कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। बीएमसी ने स्पष्ट किया है किं यह निर्णय केवल शैक्षणिक संस्थानों के लिए लागू होगा।

जरूरी काम हो तो घर से बाहर निकलें

सरकारी और निजी कार्यालय अपने निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से खुले रहेंगे और उनका कामकाज जारी रहेगा। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले, तेज बारिश और तेज रफ्तार हवाओं के कारण जलभराव, पेड़ गिरने तथा अन्य दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है।

बीएमसी ने संबंधित सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

मौसम विभाग और बीएमसी द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से बचने की अपील भी की है।

आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई शहर और उपनगरों में भारी से अंति भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।

पेड़-टहनियां गिरने की 142 घटनाएं दर्ज

पिछले 24 घंटे में 72 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण शहर में पेड़ और टहनियां गिरने की 142 घटनाएं सामने आई। बीएमसी ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सोमवार को भी सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएमसी ने बताया कि मानसून पूर्व तैयारियों के तहत 1.62 लाख से अधिक पेड़ों का सर्वेक्षण 1.03 लाख पेड़ों की छंटाई तथा 648 खतरनाक पेड़ों को हटाने का काम किया गया था। रविवार को पेड़ और टहनियां गिरने से संबंधित 276 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 142 घटनाएं वास्तविक थीं। बीएमसी की टीमों ने तुरंत कार्रवाई कर सड़कों से पेड़ और टहनियां हटाकर यातायात बहाल किया।

बारिश का बेस्ट बसों पर रहा असर

बारिश के कारण मुंबई में बेस्ट बस सेवाएं प्रभावित रहीं। शहर के कई हिस्सों में पेड़ और डालिया गिरने के साथ ही सड़कों को नुकसान पहुंचने से कई बस मार्गों को तत्काल डायवर्ट करना पड़ा, यात्रियों की सुरक्षा और सेवाओं को जारी रखने के लिए बेस्ट प्रशासन ने वैकल्पिक मागों का उपयोग किया 90 फीट रोड पर चैबर का ढक्कन टूट जाने के कारण सुबह 6:30 बजे से 312, 411, 341 और 175 नंचर की चसों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com