रोहित शर्मा का जबरा फैन! 1800 किमी साइकिल चलाकर ओडिशा से पहुंचा मुंबई, हिटमैन से मिलने का जुनून

Rohit Sharma Fan: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा से मिलने के लिए ओडिशा का सुनील 1800 किलोमीटर साइकिल चलाकर ठाणे पहुंचा है। 15 दिन के इस सफर में उसने कई कठिनाइयों को मात दी।
The passion to meet Rohit Sharma: Cycled 1,800 km from Odisha to Thane
रोहित शर्मा फैन ओडिशा से ठाणे साइकिल यात्रासोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Rohit Sharma Fan Odisha to Thane Cycle Journey: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के प्रति प्रशंसकों की दीवानगी की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। ओडिशा के अंगुल जिले का रहने वाला 10वीं पास युवक सुनील, रोहित शर्मा से मिलने के लिए 1800 किलोमीटर साइकिल चलाकर ठाणे पहुंचा है।

सुनील क्रेन ऑपरेटर का काम करता है और उसके पिता किसान हैं। उसकी बस एक ही तमन्ना है कि वह अपने चहेते खिलाड़ी से मिलकर उन्हें आगामी विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दे सके।

मेहनत की कमाई से तय किया सफर

सुनील ने अपनी मेहनत से पाई-पाई जोड़कर 8000 रुपए जुटाए और एक साइकिल खरीदी। लगभग 15 दिन पहले वह मुंबई के लिए रवाना हुआ था।

रास्ते में जो भी संभव हुआ, थोड़ा-बहुत खाकर वह आगे बढ़ता रहा। सुनील ने बताया कि सफर के दौरान कई लोगों ने उसे 200 से 500 रुपये देकर मदद करने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी से भी पैसे नहीं लिए।

The passion to meet Rohit Sharma: Cycled 1,800 km from Odisha to Thane
पश्चिम रेलवे पर भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात होंगे ठेका कर्मी, चर्चगेट से डहाणू के 37 स्टेशनों पर होगी नियुक्ति

डर और चोट को दी मात

यह सफर सुनील के लिए आसान नहीं था। लगातार बारिश में साइकिल बलाने के कारण उसके पैर चोटिल हो गए है। रास्ते में सुनसान और वीरान जंगलों से गुजरते समय उसे डर भी लगा, लेकिन रोहित शर्मा से मिलने की धुन के आगे हर रुकावट छोटी साबित हुई।

अब मुलाकात का इंतजार

तमाम दुश्वारियों को मात देकर मुंबई शहर पहुंचे सुनील को अब रोहित से मुलाकात का इंतजार है। उसकी इस मेहनत और जुनून ने एक बार फिर दिखाया है कि क्रिकेट सितारों के प्रति प्रशंसकों की भावनाएं कितनी गहरी हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com