एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में 24 घंटे में 6 अंग प्रत्यारोपण का नया रिकॉर्ड

HN Reliance Foundation Hospital
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल (HN Reliance Foundation Hospital) में 24 घंटे में  6 अंग प्रत्यारोपण ( Organ Transplant) (1 हृदय और दोहरे फेफड़े का संयुक्त प्रत्यारोपण, 1 दोहरे फेफड़े, 2 लीवर और 1 किडनी) का प्रत्यारोपण कर नया रिकॉर्ड (New Record) कायम किया है। अस्पताल में विभिन्न टीमों के सहयोग से कुल 25 सर्जन, 30 नर्स, 15 सहायक कर्मचारी, 4 प्रत्यारोपण समन्वयक प्रत्यारोपण में शामिल थे।

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि हम तीन अंग दाता परिवारों और पांच परिवारों ने इन अंगों को डोनेट किया। अस्पताल प्रशासन ने उनका आभार व्यक्त करता है।

 डॉ. मोहंका ने लिवर प्रत्यारोपण का नेतृत्व किया

दो लीवर प्रत्यारोपण का नेतृत्व डॉ. रवि मोहंका (निदेशक- लिवर ट्रांसप्लांट) और उनकी टीम ने किया। हृदय और फेफड़े के संयुक्त प्रत्यारोपण का नेतृत्व डॉ. अन्वय मुले (निदेशक-एडवांस कार्डियक सर्जरी और हार्ट ट्रांसप्लांट) और उनकी टीम ने किया। लंग ट्रांसप्लांट के नेतृत्व में निदेशक डॉ. संदीप आटवर ने किया। लंग ट्रांसप्लांट एंड टीम और किडनी ट्रांसप्लांट का नेतृत्व डॉ. ऋषि देशपांडे आदि ने किया। हॉस्पिटल के ग्रुप सीईओ डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा कि हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसके तहत हम 24 घंटों के भीतर इन सबका प्रबंधन करने में सक्षम हुए। मैं निस्वार्थ दानदाताओं और दानी परिवारों के प्रति अत्यंत आभारी हूं।