मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बढ़ेगा मानसून का जोर
Mumbai News: बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से मुंबई, ठाणे और पालघर में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक और तेज हवाओं की आशंका, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील।
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई, ठाणे- पालघर में अलर्ट जारी (pic credit; social media)
Maharashtra News: बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमीय सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई और उपनगरों के लिए बुधवार से शुक्रवार तक येलो अलर्ट लागू रहेगा। ठाणे और पालघर में बुधवार को येलो अलर्ट, गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार को फिर से येलो अलर्ट रहेगा। वहीं रायगढ़ को लगातार तीन दिन ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी में नया दबाव
मौसम वैज्ञानिक अथर्या शेट्टी ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 24 घंटों में यह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके असर से मानसूनी हवाओं में नमी बढ़ेगी और महाराष्ट्र, गुजरात व मध्य प्रदेश तक बारिश का दायरा फैल सकता है। इस सिस्टम से जुड़ी ट्रफ रेखा भी उत्तरी कोंकण तक सक्रिय रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती और राहुरी में कड़ा मुकाबला, वोटिंग के आंकड़ों ने बढ़ाई दिग्गजों की धड़कनें, 4 मई को आएंगे नतीजें
CSMT पर टला बड़ा रेल हादसा: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें, फेल-सेफ तकनीक ने बचाई सैकड़ों जानें
अमरावती मनपा आमसभा में हंगामा: सफाई व्यवस्था, आवारा कुत्ते और शिक्षक भर्ती पर विपक्ष का तीखा वार निर्देश दिए
लाडकी बहिन योजना: 6457 महिलाओं से 11 करोड़ की वसूली, पर 22 करोड़ डकारने वाले पुरुषों पर मेहरबानी क्यों?
इसे भी पढ़ें- मुंबई और आसपास भारी बारिश का अलर्ट, 3-4 सितंबर को बिगड़ सकते हैं हालात, झीलें हुईं फुल
गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तटीय इलाकों में समुद्र की लहरें ऊंची उठ सकती हैं। इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
अगस्त के बाद एक और दौर
अगस्त के बाद सितंबर में मुंबई और आसपास के जिलों में यह बारिश का एक और बड़ा दौर माना जा रहा है। शहर और उपनगरों में मंगलवार को मौसम शांत रहा और कोई अलर्ट लागू नहीं था, लेकिन बुधवार से स्थिति बदल जाएगी।
लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। बारिश के कारण यातायात और रेल सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। प्रशासन ने भी आपात सेवाओं को अलर्ट पर रखा है।
