-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Need To Teach The History Of Emergency To The Public Said Fadnavis Special Screening Of The Film Emergency In Mumbai
सीएम फडणवीस ने आपातकाल को बताया ‘काला अध्याय’, मुंबई में फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद दिया रिएक्शन
- Written By: आंचल लोखंडे
फडणवीस ने मुंबई में फिल्म ‘इमरजेंसी' की विशेष स्क्रीनिंग के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारे इतिहास का ऐसा दौर था, जब लोगों के अधिकार छीन लिए गए थे। लाखों नेताओं और नागरिकों को दो साल तक जेल में रखा गया था।

मुंबई में फिल्म ‘इमरजेंसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में फिल्म ‘इमरजेंसी’ की विशेष स्क्रीनिंग के लिए उपस्थित रहे और फिल्म को लेकर बयान भी दिया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भावी पीढ़ियों को आपातकाल के बारे में बताए जाने की बृहस्पतिवार को वकालत की। उन्होंने आपातकाल को एक ‘काला अध्याय’ बताते हुए कहा कि उस समय संवैधानिक अधिकारों का दमन किया गया था और लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया था।
फडणवीस ने मुंबई में फिल्म ‘इमरजेंसी’ की विशेष स्क्रीनिंग के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारे इतिहास का ऐसा दौर था, जब लोगों के अधिकार छीन लिए गए थे। लाखों नेताओं और नागरिकों को दो साल तक जेल में रखा गया था। यह फिल्म आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों को दिखाती है।”
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
आपातकाल का इतिहास पढ़ाने की वकालत
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए लोगों को आपातकाल का इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए। ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने किया है। उन्होंने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभाई है। यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच इंदिरा की ओर से लगाए गए 21 महीनों के आपातकाल पर आधारित है।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कंगना ने प्रभावी ढंग से निभाया किरदार
फडणवीस ने कहा कि कंगना ने इंदिरा गांधी के किरदार को प्रभावी ढंग से निभाया है। फिल्म न केवल आपातकाल के काले दौर को उजागर करती है, बल्कि 1971 के युद्ध और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन को भी दर्शाती है। फडणवीस ने आपातकाल के दौरान अपने निजी अनुभव को याद करते हुए कहा, ‘‘मैं तब 5-6 साल का था और उस दौरान मेरे पिता दो साल तक जेल में रहे थे। अगली पीढ़ियों को आपातकाल के दौरान किए गए अत्याचारों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”
‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित
फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस ने उस समय संविधान को कुचलकर पूरे देश को जेल में बदल दिया था, लेकिन अब लगातार उसी संविधान का राग अलाप रही है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के इतिहास को सामने लाने की जरूरत है। ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Need to teach the history of emergency to the public said fadnavis special screening of the film emergency in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












