GDP के G का मतलब जानते हैं संजय राउत? भाजपा नेता नवनाथ बन ने उद्धव गुट के सांसद पर बोला तीखा हमला

BJP On Sanjay Raut: जीडीपी वृद्धि पर संजय राउत के बयान पर भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने पलटवार करते हुए कहा कि राउत को जीडीपी के आंकड़ों की समझ होनी चाहिए।
sanjay raut navnath ban
संजय राऊत और नवनाथ बनsocial media
Published on
Updated on

BJP Attacks On sanjay Raut: भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत द्वारा देश की जीडीपी वृद्धि को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में नवनाथ बन ने राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था की वृद्धि पर सवाल उठाने से पहले उन्हें जीडीपी की अवधारणा को समझना चाहिए।

संजय राउत के दावे पर सवाल

भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने आरोप लगाया कि संजय राउत चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने पर चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाते हैं तथा भाजपा को न्यायालय से राहत मिलने पर न्यायपालिका पर भी टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि अब देश की जीडीपी के आंकड़ों को गलत बताना भी इसी तरह की राजनीति का हिस्सा है। बन ने राउत के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने जीडीपी वृद्धि दर को केवल दो प्रतिशत बताया था।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को संभाला और विकास दर बनाए रखने का प्रयास किया। उन्होंने राउत से जीडीपी के आंकड़ों को गलत साबित करने वाला कोई प्रमाण सार्वजनिक करने की मांग की।

sanjay raut navnath ban
नासिक कुंभ मेले से पहले त्र्यंबकेश्वर अखाड़ा परिषद में खींचतान, अध्यक्ष पद खाली होने से सतों में रोष

कपिल सिब्बल की फीस पर सवाल

नवनाथ बन ने इस दौरान उद्धव ठाकरे द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल को कानूनी मामलों में दी जा रही फीस और कथित खर्च को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने इस मुद्दे पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए राउत से इसका जवाब मांगा।

इसके अलावा नवनाथ बन ने सुप्रिया सुले पर भी निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाए जाने के कथित समर्थन को लेकर सुले की आलोचना की और कहा कि एक सांसद के रूप में उन्हें प्रोटोकॉल की जानकारी होनी चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने बैंगन की खेती से करोड़ों रुपये कमाने संबंधी टिप्पणी करते हुए सुले से महाराष्ट्र के किसानों के साथ ऐसा कोई लाभदायक फार्मूला साझा करने की बात कही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com