इतिहास रचने को तैयार नवी मुंबई एयरपोर्ट: 25 दिसंबर से 13 उड़ानों के साथ होगी भव्य शुरुआत
Navi Mumbai International Airport से 25 दिसंबर को कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत होगी। पहले दिन 13 फ्लाइट्स और 30 एयर ट्रैफिक मूवमेंट के साथ मुंबई को मिलेगा मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम।
- Written By: आकाश मसने
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai International Airport: जिस नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा था, वहां से गुरुवार, 25 दिसंबर को पहली बार कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन शुरू होगा। यह केवल एक एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं, बल्कि मुंबई के बढ़ते एयर ट्रैफिक दबाव को संतुलित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।पहले ही दिन एयरपोर्ट से 13 निर्धारित उड़ानों का संचालन होगा, जिससे देश के कई प्रमुख शहर सीधे नवी मुंबई से जुड़ जाएंगे।
पहले ही दिन 30 एयर ट्रैफिक मूवमेंट
सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CIDCO) के मुताबिक, शुरुआत के दिन कुल 30 एयर ट्रैफिक मूवमेंट दर्ज किए जाएंगे, जिनमें आगमन और प्रस्थान दोनों शामिल हैं। यह व्यवस्था आने वाले वर्षों में मुंबई को मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम की ओर ले जाने की नींव रखेगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट के चालू होते ही छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव कम होने की उम्मीद है। बढ़ते हवाई यात्री भार को देखते हुए यह एयरपोर्ट भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
पहली फ्लाइट इंडिगो की होगी
पहली लैंडिंग इंडिगो की फ्लाइट 6E 460 करेगी, जो सुबह 8 बजे बेंगलुरु से नवी मुंबई पहुंचेगी। इसके तुरंत बाद सुबह 8:40 बजे इंडिगो की ही फ्लाइट 6E 882 हैदराबाद के लिए रवाना होगी, जो एयरपोर्ट से पहली टेक-ऑफ उड़ान होगी। पहले दिन इंडिगो, अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर जैसी प्रमुख एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
पटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
‘धर्म के नाम पर खुले में कत्ल बर्दाश्त नहीं’, बकरीद को लेकर किरीट सोमैया ने मुंबई मेयर को लिखा पत्र
नवी मुंबई के खस्ताहाल रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प: 6 महीने में सिडको मध्य रेलवे को सौंपेगी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने कर दिया खेला, वंचित के साथ मिलाया हाथ, ठाकरे बंधुओं के ऐलान से पहले ही MVA में फूट!
यहां देखिए फ्लाइट शेड्यूल
| प्रस्थान समय | उड़ान संख्या | गंतव्य | एयरलाइन |
|---|---|---|---|
| 8:40 AM | 6E882 | हैदराबाद | इंडिगो |
| 8:50 AM | QP1832 | दिल्ली | अकासा एयर |
| 8:55 AM | IX2915 | बेंगलुरु | एयर इंडिया एक्सप्रेस |
| 9:25 AM | 6E5263 | दिल्ली | इंडिगो |
| 10:10 AM | 6E837 | अहमदाबाद | इंडिगो |
| 10:40 AM | 6E865 | मंगलुरु | इंडिगो |
| 1:45 PM | 6E817 | नागपुर | इंडिगो |
| 2:05 PM | IX2153 | दिल्ली | एयर इंडिया एक्सप्रेस |
| 4:00 PM | 6E2054 | गोआ | इंडिगो |
| 5:40 PM | QP1927 | गोआ | अकासा एयर |
| 6:25 PM | 6E908 | कोच्चि | इंडिगो |
| 7:30 PM | 6E830 | लखनऊ | इंडिगो |
| 7:45 PM | 6E461 | बेंगलुरु | इंडिगो |
कमल के फूल जैसी डिजाइन
एयरपोर्ट का टर्मिनल डिजाइन भी इसकी पहचान बनेगा। कमल के फूल से प्रेरित इसकी संरचना भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का संतुलित मेल दर्शाती है। इस प्रोजेक्ट को अडानी ग्रुप और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) ने विकसित किया है, जिसमें पर्यावरण-अनुकूलता और नवाचार पर विशेष ध्यान दिया गया है। नवी मुंबई एयरपोर्ट की यह शुरुआत न केवल हवाई यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि मुंबई महानगर क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी।
