मुंबई: शिक्षिका की प्रताड़ना से तंग छात्र की आत्महत्या, मोबाइल चोरी का आरोप बना़ मौत का कारण
नवी मुंबई में शिक्षिका की प्रताड़ना से परेशान छात्र ने आत्महत्या की। मामले में गुस्सा और आक्रोश।
Mumbai Teacher Harassment News: नवी मुंबई के घणसोली इलाके से एक बेहद गंभीर और आक्रोशजनक मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल की शिक्षिका द्वारा कथित मानसिक प्रताड़ना के चलते एक छात्र ने आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरा छात्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल की शिक्षिका ने तीन छात्रों पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। आरोप है कि इसके बाद छात्रों पर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया और उनकी मां से पैसे की मांग की गई। इतना ही नहीं, शिक्षिका द्वारा यह धमकी भी दी गई कि पैसे नहीं देने पर बच्चों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
इस लगातार दबाव और भय के कारण दो छात्र गहरे मानसिक तनाव में आ गए। इसी तनाव के चलते दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
राजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
घटना के बाद इलाके में अभिभावकों, नागरिकों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, स्कूल प्रशासन की भूमिका की भी निष्पक्ष और गहन जांच की मांग उठाई जा रही है।
यह घटना एक बार फिर स्कूलों में छात्रों की मानसिक सुरक्षा, शिक्षकों की जवाबदेही और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
