Varanasi में मुंबई की युवती ने खुद ढूंढा चोरी हुआ मोबाइल, चोर के घर पर मारा छापा
Mumbai News: घाटकोपर की अंकिता गुप्ता ने वाराणसी में चोरी हुआ डेढ़ लाख का मोबाइल खुद ट्रेस किया। चोर के घर पहुंचकर दर्जनों मोबाइल बरामद कराए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।
- Written By: अपूर्वा नायक
फोन की चोरी (सौ. AI)
Mumbai News In Hindi: घाटकोपर की रहने वाली अंकिता गुप्ता ने वाराणसी में अपना मोबाइल ही नहीं खोजा, बल्कि चोर के घर दबिश दिलवा कर दर्जनों मोबाइल जब्त करवा दी।
पूरे घटनाक्रम में पुलिस मामले को टरकाने की ही कोशिश करती रही, जबकि लड़की ने मोबाइल जब्त करा कर वाराणसी पुलिस के मुंह में तमाचा जड़ दिया।
जानकारी के अनुसार लड़की मुंबई के घाटकोपर से वाराणसी घूमने आई थी, अस्सी घाट पर आरती देखने के बाद जब वह लौट रही थीं, तभी उसका डेढ़ लाख का मोबाइल चोरी हो गया, इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस की आनाकानी के बाद खुद फोन ढूंढने लगीं और चोर के घर तक पहुंच गई।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
घटना 29 दिसंबर 2025 की शाम को घटित हुई
आरती देखने के बाद घाट से बाहर जाने के दौरान अंकिता के जैकेट से डेढ़ लाख रुपए का फोन किसी ने निकाल लिया, कुछ समय बाद जब उसने जैकेट में हाथ डाला तो फोन गायब मिला। दो-तीन बार रिंग करने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया।
घाटकोपर निवासी उमेश गुप्ता की बेटी अंकिता गुप्ता ने बताया कि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अंकिता ने बताया कि फोन के चोरी होने की बात समझ में आने के बाद भेलूपुर थाने में मामला की जानकारी देकर FIR लिखा के साथ ही फोन ट्रैकर के जरिए फो ढूंढने के लिए कहा, लेकिन पुलिस गुमशुदगी दर्ज तो कर ली, लेकिन इसके बाद टालमटोल करने लगी, मोबाइल का बिल, ईएमआई नंबर और अन्य दस्तावेज देने के बावजूद न तो लोकेश ट्रेस की गई और न ही छानबीन हुई।
पुलिस की कार्यशैली से निराश होकर अंकिता ने खुद तकनीक के सहारे ऐप माध्यम से मोबाइल की लोकेश ट्रेस की, जो बनारस स्टेशन दिखा रहा था। अंकिता ने पुलिस से बनारस स्टेशन चलने की गुजारिश की, लेकिन पुलिन ने आनाकानी करते हुए नजरअंदाज कर दिया उसके बाद अंकिता ने खुद फोन ढूंढने का फैसला किया। कुछ समय बाद उसने फिर से ट्रैक करना शुरू किया फोन की लोकेशन एक ही स्थान पर दिखा रहा था।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: जोगेश्वरी पूर्व का वार्ड 78 बना हाई-वोल्टेज, मुन्ना झिंगाडा की दो बहनें आमने-सामने
अस्सी घाट की घटना
- अंकिता रात 10 बजे अपने भाई और फुग्या के साथ खुद उस लोकेशन पर पहुंच गई।
- फिर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन न तलाशी ली गई और न ही किसी को हिरासत में लिया गया।
- खानापूर्ति कर पुलिस लौट गई। अगले दिन मोबाइल की लोकेशन जस की तस बनी रहीं।
- अंकिता दोबारा मौके पर पहुंचीं, लोकेशन के सहारे और स्थानीय लोगों की मदद से चांदपुर चौराहा जीटी रोड स्थित एक मकान में पहुंच गई, पता चला कि यहां एक व्यक्ति किराए पर रहता है, वहा पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का ताला खुलवाने पर अंदर 15 से 20 महंगे मोबाइल फोन मिल, उसमें तीन-चार आई फोन भी थे।
- अंकिता ने वहीं अपना आईफोन पहचान लिया, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों और अंकिता के भाई के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सारे फोन जब्त किए,
- अब पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइलों के आधार पर अन्य पीडितों की पहचान की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। अंकिता अपने भाई और फुफा के साथ मुंबई वापस लौट गई है।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए दयाशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
