- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Water Metro Project Mmr Water Transport Fadnavis
Mumbai Water Metro Project को मिली रफ्तार, 29 टर्मिनल और 10 रूट्स पर चलेगी सेवा
Mumbai Water Metro Project News: मुंबई महानगर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट को गति मिल गई है। 29 टर्मिनल और 10 रूट्स पर जल परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

देवेंद्र फडणवीस वॉटर मेट्रो इनिशिएटिव (सौ. एक्स )
Mumbai Water Metro Project MMR Water Transport: मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने एवं पर्यावरण पूरक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रस्तावित मुंबई वॉटर मेट्रो परियोजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है।
इस परियोजना को गति देने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास वर्षा पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और नॉर्वे की मरीन टेक्नोलॉजी कंपनी ‘मिस्टर हाइक एएस’ के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।
इस प्रोजेक्ट के तहत, 29 टर्मिनल और 10 रूट्स पर वॉटर मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी, जो मुंबई के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट से देश में आधुनिक जल परिवहन का नया अध्याय शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाईकोर्ट में परमबीर सिंह की जमानत रद्द करने की मांग, लीलावती ट्रस्ट ने लगाए गंभीर आरोप
नीलेश लंके की और बिगड़ी तबियत, अहिल्यानगर में इलाज के बाद अब पुणे में भर्ती; समर्थकों में चिंता
BMC BJP Shinde Group: बीएमसी में बीजेपी-शिंदे गुट के बीच बढ़ी खींचतान, नाला सफाई दौरों को लेकर विवाद
Bombay High Court ने नौसेना को लगाई फटकार, कहा- निर्माण पूरा होने के बाद NOC मांगना गलत
नई व्यवस्था से सड़क-ट्रैफिक पर कम होगा दबाव
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य में वॉटर ट्रांसपोर्ट के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का प्लान तैयार कर लिया गया है, अब अत्याधुनिक तकनीक आधारित बोट्स की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे महानगर में जल परिवहन का कारगर इस्तेमाल सड़क और रेल ट्रैफिक पर दबाव कम करने में मदद करेगा।
फडणवीस ने कहा कि आने वाले समय में पूरे देश में अत्याधुनिक तकनीक वाले जल परिवहन की मांग बढ़ेगी और मुंबई में यह कॉन्सेप्ट दूसरे शहरों के लिए भी मार्गदर्शक का काम करेगा। इस अवसर पर बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव लोकेश चंद्रा, प्रधान सचिव डॉ। श्रीकर परदेशी, प्रधान सलाहकार कौस्तुभ धावसे, महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप पी नॉर्वे की मानद कॉन्सुल जनरल मोनिका नागेलगार्ड, स्वीडन के कॉन्सुल जनरल स्वेन ओस्टरबर्ग और ‘हाइक ए एस के चेयरमैन चार्ल्स पेमब्रोक बिर्स मौजूद थे।
🤝CM Devendra Fadnavis presided over the signing and exchange of the MoU between the Government of Maharashtra (Maharashtra Maritime Board) and HYKE AS, Norway. Key Highlights of MoU: ✅ Support for the upcoming Mumbai Water Metro Project and expansion of opportunities in… pic.twitter.com/czjc6VJO26 — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 7, 2026
जहाज बनाने की सुविधाओं पर फोकस
नॉर्वे की ‘हायके एएस’ कंपनी शहरी वॉटर ट्रांसपोर्ट के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर आधारित जहाजों के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के फील्ड में काम कर रही है। मुंबई वॉटर मेट्रो के लिए अत्याधुनिक जहाज उपलब्ध कराने के लिए कंपनी ने महाराष्ट्र में शिप बनाने की सुविधाएं लगाने में भी दिलचस्पी दिखाई है। मुंबई में यदि जलमार्ग का सही इस्तेमाल किया जाए, तो सड़क और रेल ट्रैफिक पर दबाव काफी हद तक कम किया जा सकता है। वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट देश में अत्याधुनिक, सस्टेनेबल और पर्यावरणपूरक जल परिवहन का एक नया अध्याय शुरू करेगा।’
– देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
ये भी पढ़ें :- Thane Coastal Road Project: संजय केलकर ने किया कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण, 28% काम पूरा
21 वर्तमान जलमार्ग का होगा आधुनिकीकरण
एमएमआर में यात्री जल परिवहन के लिए कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड के जरिए एक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अभी चल रहे 21 जलमार्गों पर 24 टर्मिनल अपग्रेड किए जाएंगे। 10 नए प्रस्तावित जलमार्ग के लिए 21 नए टर्मिनल बनाने की भी योजना है।
‘मुंबई वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट राज्य के समुद्री विकास के लिए एक अहम मील का पत्थर है। एक इंटरनेशनल कंपनी के साथ यह एग्रीमेंट महाराष्ट्र में पोर्ट डेवलपमेंट, शिपबिल्डिंग और समुद्री स्किल डेवलपमेंट को एक नई दिशा देगा।’
– नितेश राणे, मंत्री, मत्स्य विकास एंड पोर्ट्स
Mumbai water metro project mmr water transport fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाईकोर्ट में परमबीर सिंह की जमानत रद्द करने की मांग, लीलावती ट्रस्ट ने लगाए गंभीर आरोप
May 08, 2026 | 11:44 AMबिहार में 250 छात्रों की स्वास्थ्य में हुआ सुधार, मिड-डे मील खाने के बाद पड़े बीमार, भोजन में मिला था सांप
May 08, 2026 | 11:37 AMJabalpur Cruise Accident: हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जिम्मेदारों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग को लेकर PIL दायर
May 08, 2026 | 11:36 AMनीलेश लंके की और बिगड़ी तबियत, अहिल्यानगर में इलाज के बाद अब पुणे में भर्ती; समर्थकों में चिंता
May 08, 2026 | 11:35 AMनागपुर में बड़ा जमीन घोटाला, गरीबों के लिए दी गई जमीनों की अवैध बिक्री; 67 मामले उजागर
May 08, 2026 | 11:30 AMMaharashtra 10th Board Results: वेबसाइट क्रैश हुई तो अपनाएं ये ट्रिक! मां के नाम से ऐसे देखें स्कोरकार्ड
May 08, 2026 | 11:29 AMTiger In Yavatmal: पैनगंगा कोयला खदान में घूमता दिखा बाघ; डंपर ऑपरेटर ने मोबाइल में कैद किया डरावना वीडियो
May 08, 2026 | 11:29 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM












