-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Water Crisis Upper Vaitarna Lake Dries Up Only 15 Percent Water Left In All Seven Lakes
Mumbai Water Crisis: मुंबई की सबसे बड़ी अपर वैतरणा झील में बचा ‘शून्य’ प्रतिशत पानी; मंडराया गंभीर जल संकट
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Water Crisis Upper Vaitarna Lake Dries Up: मुंबई की अपर वैतरणा झील में पानी 0% हुआ। सभी 7 झीलों में केवल 15.57% स्टॉक शेष। जानिए अब कैसे होगी पानी की आपूर्ति।

मुंबई की सभी झीलों में केवल 40 दिन का पानी शेष, पूरी तरह सूख गई अपर वैतरणा (फोटो क्रेडिट-X)
Upper Vaitarna Lake Dries Up: मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सातों झीलों के वर्तमान जलस्तर पर नजर डालें, तो कुल मिलाकर केवल 15.57 प्रतिशत पानी ही बचा हुआ है। आंकड़ों के लिहाज से सातों झीलों में अब कुल 2 लाख 25 हजार 294 करोड़ लीटर पानी उपलब्ध है। लगातार बढ़ती गर्मी और पानी के तेजी से हो रहे वाष्पीकरण को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि यह आरक्षित स्टॉक मुंबई शहर की 40 से 45 दिनों की आवश्यकता को ही मुश्किल से पूरा कर पाएगा। ऐसी स्थिति में यदि जून महीने के भीतर मुंबई के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी और नियमित मानसूनी बारिश नहीं होती है, तो मुंबई को इतिहास की सबसे गंभीर पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है।
अपर वैतरणा के पूरी तरह सूखने से बीएमसी के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं, क्योंकि अब पूरे मुंबई की प्यास बुझाने का अतिरिक्त भार शेष बची छह झीलों के कंधों पर आ गया है। इन छह झीलों में से भी ‘तानसा झील’ की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है, जहां जलस्तर गिरकर मात्र 10 प्रतिशत पर सिमट गया है। यदि यही स्थिति रही तो तानसा से भी किसी भी समय जल निकासी को रोकना पड़ सकता है। वहीं, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SGNP) में स्थित तुलसी और विहार झीलें आकार में इतनी छोटी हैं कि वे प्रतिदिन केवल 15 से 18 मिलियन लीटर पानी ही दे पाती हैं, जो मुंबई की विशाल दैनिक मांग के आगे ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
संकट की घड़ी में ‘भातसा’ झील बनी मुंबई का सबसे बड़ा सहारा
इस कठिन और अभूतपूर्व परिस्थिति में मुंबईकरों के लिए पानी की सप्लाई का मुख्य दारोमदार अब राज्य सरकार के नियंत्रण वाली ‘भातसा झील’ और बीएमसी के स्वामित्व वाली ‘मोडक सागर’ व ‘मध्य वैतरणा’ झीलों पर टिक गया है। राहत की बात यह है कि इन सबमें सबसे बड़ा हिस्सा रखने वाली भातसा झील में वर्तमान में 1 लाख 70 करोड़ लीटर पानी का भंडारण मौजूद है। इस संकट काल में मुंबई शहर को पानी की कमी से बचाने के लिए भातसा झील से प्रतिदिन लगभग 17 करोड़ लीटर पानी रिलीज किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
ये भी पढ़ें- 757 ग्रामीण मराठी स्कूलों पर नहीं चलेगी सरकार की कैंची; एकतरफा कार्रवाई न्याय के खिलाफ
बारिश में देरी हुई तो बीएमसी के सामने खड़ी होगी बड़ी चुनौती
मौसम विभाग ने हालांकि जून के पहले सप्ताह में मानसून के आगमन की उम्मीद जताई है, लेकिन यदि मानसूनी हवाओं की गति धीमी पड़ती है या बारिश में थोड़ी भी देरी होती है, तो प्रशासन के लिए पानी का संतुलन बनाए रखना नामुमकिन हो जाएगा। पूरी तरह से केवल भातसा और मोडक सागर नदियों के सीमित प्रवाह पर निर्भर रहकर आधी से ज्यादा मुंबई को पानी पहुंचाना नगर निगम के लिए तकनीकी और प्रशासनिक रूप से सबसे बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।
पानी की बर्बादी रोकने और कटौती के लिए तैयार रहने की अपील
बीएमसी जल विभाग के अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से पानी का बेहद संयम और किफायती तरीके से उपयोग करने की अपील की है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए शहर के कई हिस्सों में पानी के दबाव में कमी और संभावित आंशिक जल कटौती (Water Cut) को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर विचार-विमर्श शुरू हो चुका है। फिलहाल, मुंबई को इस आसन्न जल संकट के चक्रव्यूह से निकालने का एकमात्र रास्ता वरुण देव की कृपा और समय पर झमाझम बारिश का आगमन ही है।
Mumbai water crisis upper vaitarna lake dries up only 15 percent water left in all seven lakes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Jul 21, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM












