Mumbai News: रामनवमी शोभायात्रा में बवाल, विहिप के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज! बजरंग दल ने थाने को घेरा
मुंबई के वडाला इलाके में रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज से मुंबई में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का घेराव किया।
- Written By: आकाश मसने
हिंदुवादी संगठनों ने किया थाने का घेराव (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में इन दिनों रैलियों और शोभायात्राओं में बवाल की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। नागपुर में हुई हिंसा के बाद से पुलिस प्रशासन पर उठे थे। इसके बाद पुलिस किसी भी तरह के प्रदर्शन को लेकर सतर्क है। लेकिन रविवार को मुंबई के वडाला इलाके में रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज से मुंबई में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का घेराव किया।
बताया जा रहा है कि वडाला में शोभायात्रा निकालने को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) व बजरंग दल के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। पुलिस ने शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी थी लेकिन कार्यकर्ता शोभा यात्रा निकालने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल प्रयोग किया। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने का दावा विहिप की ओर से किया गया है।
वडाळा पोलीस ठाण्यावर बजरंग दलाचा मोर्चा,
रामनवमीची यात्रा काढण्यावरून पोलीस आणि बजरंग दलाच्या कार्यकर्त्यांमध्ये तणाव,
पोलीसांनी बजरंग दलाच्या कार्यकर्त्यांना मारल्याचा आरोप @BajrangDalOrg @BJP4Mumbai @MumbaiPolice pic.twitter.com/2G98kxpI3V — Vaibhav Parab – वैभव परब (@vaibhavparab21) April 20, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra MLC Election से पहले महायुति में सीटों पर घमासान, शिंदे गुट ने बढ़ाई मांग
महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी एयर इंडिया बिल्डिंग, 1601 करोड़ की डील अंतिम चरण में
मंत्री अदिति तटकरे के निजी सचिव पर गंभीर आरोप, महिला अधिकारियों से दुर्व्यवहार का मामला गरमाया
पीएम मोदी की अपील पर अमल, सीएम फडणवीस ने वंदे भारत ट्रेन से किया सफर
विहिप के कन्वीनर राजीव चौबे ने बताया कि उनका संगठन हनुमान जयंती और रामनवमी पर पूरे देश में शोभायात्रा का आयोजन करता है। उसी परंपरा के तहत वडाला-पूर्व स्थित संगम नगर इलाके में हर साल रामनवमी के बाद पड़ने वाले पहले सोमवार के दिन शोभायात्रा निकाली जाती है।
13 अप्रैल को मांगी थी अनुमति
चौबे ने बताया कि हमने 13 अप्रैल को सोमवार के दिन शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी लेकिन तब पुलिस अधिकारियों ने हमें आंबेडकर जयंती होने की वजह से यात्रा को आगे बढ़ाने को कहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुरोध पर हमने 20 अप्रैल को शोभायात्रा की अनुमति का पत्र दिया था लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने हमें अनुमति देने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी गाजे बाजे के शोभा यात्रा निकाल रहे थे फिर भी पुलिस ने हमें रोका और हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गईं। बाद में जब हजारों हिंदुत्ववादी लोग पुलिस थाने पर पहुंच गए तो तब पुलिस ने हमें अपने जोखिम पर यात्रा निकालने की अनुमति दी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस का लाठीचार्ज से इनकार
वहीं जोन 2 के डीसीपी मोहित कुमार गर्ग ने किसी प्रकार के बल प्रयोग या लाठीचार्ज के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
