एनआईआरएफ रैंकिंग के पांच मुख्य मानदंडों में मुंबई विश्वविद्यालय ने बेहतरीन अंक हासिल किए। ग्रेजुएशन आउटकम (GO) में 88.25, टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्सेज (TLR) में 64.43, आउटरीच एंड इंक्लूजन (OI) में 58.88, परसेप्शन में 37.51 और रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस (RPC) में 19.54 अंक प्राप्त हुए हैं।