- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Two Arrested For Stealing From Actress Shilpa Shettys Bungalow Case Registered
मुंबई: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बंगले में चोरी करने आरोप में दो लोग को गिरफ्तार, मामला दर्ज
- Written By: शुभम सोनडवले

मुंबई. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गुरुवार को जुहू (Juhu) में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के बंगले में चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अर्जुन सुरेश बाबू देवेंद्र और अजय देवेंद्र के रूप में की गई है। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी घर से क्या चोरी हुई है इसका पता नहीं चल पाया है। अभिनेत्री फिलहाल विदेश में हैं।
पुलिस के अधिकारी ने कहा, “यह घटना तब सामने आई जब अभिनेत्री के बंगले ‘किनारा’ का रखरखाव प्रबंधक चोरी एवं घर में अनधिकार प्रवेश की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा।” उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार मई के आखिर से इस बंगले में मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है तथा अभिनेत्री 24 मई को अपने परिवार के सदस्यों के साथ विदेश गई थीं।
Mumbai | Juhu Police have arrested two accused – Arjun Suresh Babu Devendra and Ajay Devendra – for allegedly committing theft at the bungalow of actress Shilpa Shetty. Case registered u/s 457, 380 and 511 of the IPC. Both the accused are habitual offenders. However, what exactly… — ANI (@ANI) June 15, 2023
उन्होंने कहा, “जब छह जून को आवास रखरखाव प्रबंधक अभिनेत्री के बंगले पर पहुंचा तब उसने हॉल, भोजन कक्ष और ‘मास्टर’ बेडरूम में चीजें बिखरी देखीं। शेट्टी की बेटी के बेडरूम में आलमारी खुली थी और चीजें बिखरी थीं।”
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
खाड़ी संकट का रसोई पर वार; विदेशी युद्ध से देश में खाद्य तेल 20 रुपये तक महंगा; कंपनियों ने घटाया पैकेट का वजन
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
पुलिस के अनुसार उसके बाद प्रबंधक ने बंगले में लगे सीसीटीवी को देखा। एक वीडियो में मास्क लगाया एक अज्ञात व्यक्ति खिड़की से अंदर आते हुए और चीजें चुराने की कोशिश करता हुए नजर आया। इस मामले में आईपीसी की धारा 457, 380 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा, “पुलिस ने शेट्टी के बंगले तथा आसपास में लगे 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और फिर उसकी नजर संदिग्धों पर अटकी। उपलब्ध सबूत के आधार पर दो व्यक्ति विले पार्ले से पकड़े गए हैं।” उनके अनुसार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।
Mumbai two arrested for stealing from actress shilpa shettys bungalow case registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMBengal Election: ‘ईवीएम नहीं, तृणमूल का नतीजा खराब होगा’, बंगाल चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का बयान
Apr 05, 2026 | 10:42 PM‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM














