मुंबई के चेंबूर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, काम दिलाने के बहाने बुलाकर झाड़ियों में की वारदात

Minor Girl Gangrape in Mumbai: मुंबई के चेंबूर स्थित तिलक नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपियों ने काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म को अंजाम दिया।
mumbai-tilak-nagar-minor-gangrape-case-two-accused-arrested
मुंबई में गैंगरेप (कांसेप्ट फोटो, सौ. से सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Chembur Minor Gangrape Case: मुंबई के चेंबूर इलाके से एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। तिलक नगर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और शहर में महिलाओं तथा नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

काम दिलाने के बहाने बुलाया

पुलिस के अनुसार पीड़िता और दोनों आरोपी गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके के रहने वाले हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया था। इसी बहाने उसे चेंबूर के तिलक नगर इलाके में बुलाया गया।

सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर झाड़ियों के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पूरी जानकारी पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आफताब और अनीस नामक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com